फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth 2022 Do's and Don'ts Karva Chauth Par Kya Kare Aur Kya Na kare

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं क्या करें और क्या न करें, जानिए पूजा शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय

Thu, 13 Oct 2022 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 13 Oct 2022 06:35 AM IST
सार

करवा चौथ का व्रत कठिन व्रत में से एक माना जाता है इससें सुबह व्रत का संकल्प लेते हुए निर्जला व्रत रखा जाता है और शाम को चंद्रदेव के दर्शन करने के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है। शास्त्रों में करवा चौथ के दिन व्रत के दौरान कुछ नियम बताएं गए जिसका पालन अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Do's and Don'ts Karva Chauth Par Kya Kare Aur Kya Na kare
Karwa Chauth 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष करवा चौथा का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। - फोटो : istock

विस्तार

Karwa Chauth 2022 Do's and Don'ts: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के त्योहार पर सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करते हुए दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा करती हैं। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन करवा माता की पूजा करते हुए शाम को चांद के निकलने पर दर्शन करते हुए अर्घ्य देती हैं और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। वैसे तो करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और जीवन में तरक्की के लिए करती हैं,लेकिन कुंवारी लड़कियां भी भविष्य में मनपसंद जीपनसाथी की मनोकामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत कठिन व्रत में से एक माना जाता है इससें सुबह व्रत का संकल्प लेते हुए निर्जला व्रत रखा जाता है और शाम को चंद्रदेव के दर्शन करने के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है। शास्त्रों में करवा चौथ के दिन व्रत के दौरान कुछ नियम बताएं गए जिसका पालन अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन


करवा चौथ के दिन क्या न करें

  • इस दिन सुबह देर तक न सोएं। सरगी के मुहूर्त का विशेष ध्यान रखें। करवा चौथ के दिन जल्दी उठे और स्नान करके पूजा का संकल्प लें।
  • विज्ञापन
  • करवा चौथ पर जो भी श्रृंगार की सामग्री बच जाए उसे कभी भी इधर-उधर न फेंके बल्कि बची हुई सामग्री को पास में स्थिति किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • करवा चौथ पर धारदार वस्तु का इस्तेमाल न करें।
  • करवा चौथ के दिन किसी से कोई भी मनमुटाव न रखें और अपशब्दों का प्रयोग न करें।
  • झूठ बोलने से बचें।
  • व्रत पारण करने के बाद तामसिक भोजन न करें।
  • करवा चौथ के दिन भूलकर भी काला या सफेद रंग के कपड़े न पहनें।

करवा चौथ के दिन क्या करें

  • करवा चौथ पर 16 श्रृंगार अवश्य करें और हाथों में मेहंदी जरूर लगाएं। मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर 16 श्रृंगार करते हुए चौथ माता की पूजा आराधना करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद अवश्य ही मिलता है।
  • करवा चौथ के दिन लाल रंग के कपड़े अवश्य पहनें।
  • करवा चौथ पर चौथ माता पूजा, कथा, आरती ,चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से पानी पानी पीकर व्रत का पारण करें।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 

  • शाम 05 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय

  • 13 अक्टूबर,2022 की शाम 08 बजकर 10 मिनट पर चांद के दर्शन होंगे (इस समय के आसपास देश के लगभग हर एक शहरों में चांद निकल आएगा)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed