फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   July 2020 calendar vrat and festivals

July 2020 Calendar: जानें जुलाई माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

Tue, 30 Jun 2020 05:40 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 30 Jun 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
July 2020 calendar vrat and festivals
जुलाई 2020 के प्रमुख त्योहार - फोटो : अमर उजाला

जुलाई 2020 के प्रमुख त्योहारों में आषाढ़ी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, हरियाली तीज और नाग पंचमी के अलावा भी अन्य त्योहार हैं। आइए जानते हैं जुलाई में कौन-कौनसे प्रमुख त्योहार पड़ेंगे और उनकी तिथि क्या रहेगी-

विज्ञापन


देवशयनी एकादशी
1 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसी दिन से चतुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं जिसके बाद चार महीनों तक मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। 
विज्ञापन


प्रदोष व्रत (शुक्ल)
2 जुलाई को शुक्ल प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। एक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी में और दूसरा कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी में। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा
हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 5 जुलाई को पड़ रही है। 5 जुलाई रविवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।

संकष्टी चतुर्थी
8 जुलाई को संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। संकष्टी चतुर्थी से आशय संकट को रहने वाली चतुर्थी तिथि से है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि संकष्टि के दिन गणपति की पूजा-आराधना करने से समस्त प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं।

कामिका एकादशी
16 जुलाई को कामिका एकादशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है।    

मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
18 जुलाई को मासिक शिवरात्रि में व्रत रखा जाएगा। इसी तारीख को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि भी पड़ रही है। इसलिए इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। 

श्रावण अमावस्या
20 जुलाई को श्रावण मास की अमावस्या तिथि पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए कर्मकांड किया जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाता है।
    
हरियाली तीज
23 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जाएगी। हरियाली तीज का त्योहार विशेष रूप से महिलाओं के द्वारा मनाया जाता है। इस त्योहार में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। हर साल हरियाली तीज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनायी जाती है। 

नाग पंचमी
नाग पंचमी का पर्व इस महीने की 25 तारीख को मनाया जाएगा। हर साल नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है।


श्रावण पुत्रदा एकादशी
श्रावण पुत्रदा एकादशी इस बार 30 जुलाई को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को श्राण पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। संतान सुख के लिए यह व्रत भगवान विष्णु जी के लिए रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed