फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hindu Festivals and other significant days in June 2024

June Month Festival 2024: जून माह में वट सावित्री व्रत और निर्जला एकादशी जैसे बड़े त्योहार, देखिए पूरी लिस्ट

Thu, 30 May 2024 04:54 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 30 May 2024 04:54 PM IST
सार

Jyestha maas 2024: हिंदू धर्म में सभी माह का अपना अलग महत्व है। माह के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन
Hindu Festivals and other significant days in June 2024
Jyestha maas 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jyestha maas 2024: हिंदू धर्म में सभी माह का अपना अलग महत्व है। माह के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हाल ही में वैशाख माह के सभी त्योहारों को बड़े धूमधाम से मनाया गया है। ऐसे में हर कोई ज्येष्ठ मास में आने वाले त्योहार के बारे में जानना चाहता है। पंचांग के अनुसार 24 मई 2024, शुक्रवार से ज्येष्ठ माह आरंभ हो रहा है। यह माह भीषण गर्मी और लू के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

ज्येष्ठ मास में कई महत्वपूर्ण पर्व ऐसे हैं, जो इस महीने को बेहद शुभ बनाते हैं। इस माह के स्वामी मंगल ग्रह है। यह महीना विष्णु जी और बजरंगबली का प्रिय मास है। यही नहीं इसी महीने में न्याय के देवता शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए इस माह में उनकी पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे ही कई अन्य व्रत- त्योहार इस महीने में आने वाले है। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

विज्ञापन

आखिर क्यों खास है यह माह ?
ज्येष्ठ मास की हर तिथि किसी न किसी देवी देवता से जुड़ी होती है। इस दौरान मंगलवार के दिन का खास है। मान्यताओं के अनुसार इस महीने में हनुमान जी की पूजा बेहद फलदायी होती है। इस माह में आने वाले हर मंगल को बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना सभी दुख कष्ट दूर होते हैं, और घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

ज्येष्ठ माह कैलेंडर 2024

24 मई 2024 (शुक्रवार) - नारद जयंती, ज्येष्ठ माह शुरू

26 मई 2024 (रविवार) -  संकष्टी चतुर्थी

28 मई 2024 (मंगलवार) - पहला बड़ा मंगल

29 मई 2024 (बुधवार) - पंचक शुरू

2 जून 2024 (रविवार) - अपरा एकादशी

4 जून 2024 (मंगलवार) - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)

6 जून 2024 (गुरुवार) - ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती

9 जून 2024 (रविवार) - महाराणा प्रताप जयंती

10 जून 2024 (सोमवार) - विनायक चतुर्थी

14 जून 2024 (शुक्रवार) - धूमावती जयंती

15 जून 2024 (शनिवार) - मिथुन संक्रांति, महेश नवमी

16 जून 2024 (रविवार) - गंगा दशहरा

17 जून 2023 (सोमवार) - गायत्री जयंती

18 जून 2024 (मंगलवार) - निर्जला एकादशी

19 जून 2024 (बुधवार) - प्रदोष व्रत (शुक्ल)

22 जून 2024 (शनिवार) - ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, वट पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयंती

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed