Hartalika Teej 2024: शादी के बाद पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां
Hartalika Teej 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का पर्व बेहद शुभ होता है। इस दिन विधिनुसार महादेव की उपासना करने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hartalika Teej 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का पर्व बेहद शुभ होता है। इस दिन विधिनुसार महादेव की उपासना करने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस तिथि पर पति की लंबी आयु और तरक्की के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। इस पर्व को हरतालिका तीज या हड़तालिका व्रत भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज का उपवास बेहद कठिन होता है। इस दिन निर्जला व्रत किया जाता है, जिसका पारण अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में होता है।
इस साल 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन शुक्ल योग बन रहा है, जिसपर गर, वणिज करण के साथ हस्त नक्षत्र का संयोग बनेगा। ऐसे में ये व्रत नवविवाहिता के लिए और भी खास होने वाला है। यदि आप शादी के बाद पहली बार ये व्रत रख रही हैं, तो कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।
पूजा शुभ मुहूर्त 2024
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 6 सितंबर 2024 को प्रातः 06:01 बजे से प्रातः 08:32 बजे तक रहेगी। ऐसे में आपके पास 2 घंटे 31 मिनट का पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
हरतालिका तीज पर नवविवाहिता न करें ये काम
- हरतालिका तीज पर नवविवाहिता को काले रंग के वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए। इसके अलावा काले रंग की चूड़ियां भी न पहनें।
- इस दौरान व्रत रख रही महिलाओं को अपने पति से किसी भी तरह की बहस करने से बचना चाहिए, क्योंकि बहस से परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- इस दिन रात में सोने से बचना चाहिए। इस दौरान भजन-कीर्तन करना शुभ होता है।
- व्रत रख रही महिलाओं को इस दिन खाली मांग नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है, इसलिए मांग में सिंदूर हमेशा लगाना चाहिए।
- हरतालिका तीज पर तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- इस दिन अपने मन में किसी भी तरह का क्रोध, घृणा, विवाद जैसी नकारात्मक चीजों को न लाएं। साथ ही किसी के मान-सम्मान को भी ठेस न पहुंचाएं।
- डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।