फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hartalika Teej 2024 Never Do these Things on Hartalika Teej Lord Shiva may get angry

Hartalika Teej 2024: आज हरतालिका तीज पर गलती से भी न करें ये काम, अन्यथा जीवन में आ सकती है परेशानी

Fri, 06 Sep 2024 01:21 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 06 Sep 2024 01:21 AM IST
सार

Hartalika Teej : हरतालिका तीज में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, गलती से भी ऐसा कुछ काम नहीं करने चाहिए अन्यथा भगवान भोलेनाथ नाराज हो जाते हैं और जीवनसाथी के लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Never Do these Things on Hartalika Teej Lord Shiva may get angry
हरतालिका तीज पर न करें ये काम - फोटो : amar ujala

विस्तार

Hartalika Teej 2024:आज यानी 6 सितम्बर को हरतालिका तीज मनाई जाएगी। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत भी रखती हैं। महिलाएं यह व्रत पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और माता पार्वती के समान अखंड सौभाग्य की कामना से करती हैं। हरतालिका तीज में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, गलती से भी ऐसा कुछ काम नहीं करने चाहिए अन्यथा भगवान भोलेनाथ नाराज हो जाते हैं और जीवनसाथी के लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं कौन से कार्य हरतालिका तीज पर नहीं करने चाहिए। 

विज्ञापन


हरतालिका तीज पर क्या न करें

  1. सनातन धर्म में काले रंग को अशुभ माना जाता है। काले रंग को नकारात्मक प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है। जैसा कि सब जानते हैं कि हरतालिका तीज का व्रत सुहाग के लिए रखा जाता है, इसलिए इस दिन व्रती को काले वस्त्र और काले रंग की चूड़ियों को नहीं पहनना चाहिए।  
  2. विज्ञापन
  3. हरतालिका तीज पर पवित्र और मन से व्रत रखना चाहिए। इस दिन क्रोध, घृणा, विवाद जैसी नकारात्मक चीजों से बचने की आवश्यकता है। इस दिन आप पति के साथ वाद-विवाद या झगड़ा न करें। कोई ऐसी बात न करें, जिससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। 
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. हिंदू धर्म में सिंदूर को सुहाग यानि पति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। हरतालिका तीज के दिन सिंदूर का अनादर न करें, उसे इधर-उधर न फेंके। सिंदूर को सदैव सिंदूरदानी में ही रखें। 
  6. हरतालिका तीज के दिन तीज माता की पूजा के साथ भगवान गणेश और महादेव की भी पूजा करें। गणेश जी प्रथम पूज्य हैं और शिव के साथ ही पार्वती जी पूर्ण मानी जाती हैं।  गणेश और शिव जी की पूजा न करने से माता पार्वती नाराज हो सकती हैं, जिसकी वजह से हरतालिका तीज व्रत अपूर्ण माना जा सकता है। 
  7. हरतालिका तीज वाले दिन आप किसी भी महिला का अपमान न करें। महिलाएं  अपनी सास या अपने से बड़ी दूसरी सुहागन महिलाओं का सम्मान करेंगी तो वे आपके सौभाग्य को बने रहे का आशीर्वाद देती हैं। इसके विपरीत यदि आप उनका अपमान करती हैं तो भगवान भोलेनाथ आपसे रुष्ट हो सकते हैं। 
  8. यदि आप हरतालिका तीज का व्रत रख रहे हैं तो व्रत खोलते समय कोई भी तामसिक भोजन न करें। रात में सोने से बचना चाहिए और भजन-कीर्तन करना चाहिए।
  9. गर्भवती महिलाओं को हरतालिका तीज का व्रत नहीं रखना चाहिए। आपकी आत्मा शुद्ध और पवित्र होनी चाहिए। किसी भी चीज़ के बारे में नकारात्मक विचार नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed