फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hartalika Teej 2024 Vrat Rules To Follow On Teej Vrat Ke Niyam in Hindi

Hartalika Teej Rules: हरतालिका तीज पर पति और पत्नी भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानिए व्रत के नियम

Thu, 05 Sep 2024 12:35 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 05 Sep 2024 12:35 PM IST
सार

हरतालिका तीज व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त करने के लिए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपको व्रत अधूरा भी रह सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं हरतालिका तीज व्रत के नियम क्या हैं और इस दिन महिलाओं को किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Vrat Rules To Follow On Teej Vrat Ke Niyam in Hindi
Hartalika Teej 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Hartalika Teej 2024 Vrat Ke Niyam in Hindi: हरतालिका तीज का व्रत अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। हर साल महिलाएं भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह व्रत रखती हैं। इस साल हरतालिका तीज का पावन पर्व 6 सितंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। इसे बेहद कठिन व्रत माना गया है। इस व्रत को निराहार और निर्जला किया जाता है। तृतीया के सूर्योदय से इस व्रत का आरंभ होता है और चतुर्थी के सूर्योदय के बाद ही इस व्रत को खोला जाता है। हरतालिका तीज का व्रत करने और उसका फल पाने के लिए शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। 

विज्ञापन


पंचांग के अनुसार, इस साल 6 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त करने के लिए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपको व्रत अधूरा भी रह सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं हरतालिका तीज व्रत के नियम क्या हैं और इस दिन महिलाओं को किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही इस दिन पुरुषों के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं। 
विज्ञापन


हरतालिका तीज व्रत में रखें इन बातों का ध्यान

  • हरतालिका तीज व्रत में महिलाएं निर्जला उपवास रखते हुए अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हरतालिका तीज का व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन गलती से भी क्रोध नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर व्रत अधूरा माना जाता है।
  • यदि आपने हरतालिका तीज व्रत का संकल्प ले लिया है तो इसके बाद भूल से भी व्रत तोड़ना नहीं चाहिए। ऐसा करने से स्त्रियों को अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
  • व्रती महिलाओं को इस व्रत के दौरान रात्रि में सोना नहीं चाहिए। उन्हें रात में जागरण करते हुए भगवान शिव की कथा और स्रोत का पाठ करना चाहिए।
  • पति की दीर्घायु के लिए व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन अपने पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव नाराज होते हैं और व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है। 
  • व्रती महिलाओं को इस दिन काले रंग से परहेज करना चाहिए और घर के बड़े बुजुर्गों का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए। 


हरतालिका तीज व्रत में पति रखें इन बातों का ध्यान

  • हरतालिका तीज व्रत महिलाएं अपने पति के बेहतर स्वास्थ्य और उनकी दीर्घायु के लिए करती हैं। ऐसे में पतियों को भी अपनी पत्नी के लिए सुहाग का सामान, आभूषण, नए वस्त्र आदि लाकर उन्हें उपहार में देना चाहिए। ऐसा करने से उनका दांपत्यए जीवन खुशहाल रहता है।
  • हरतालिका तीज में पतियों को भी घर में तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन पति को भूलकर भी शराब, मांस मछली, अंडा या लहसुन, प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हरतालिका तीज व्रत के दिन पतियों को संयम के साथ हर मामले में अपनी पत्नी का सहयोग करना चाहिए।




 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed