फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hartalika teej 2024 daan based on zodiac sign to please shiv ji teej par kya daan kare

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार करें इन वस्तुओं का दान, पूर्ण होगी हर मनोकामना

Thu, 05 Sep 2024 06:34 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 05 Sep 2024 06:34 PM IST
सार

माना जाता है कि हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार दान दक्षिणा देने पर माता पार्वत और भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं हरतालिका तीज पर राशि अनुसार किन वस्तुओं का दान करना चाहिए...

विज्ञापन
Hartalika teej 2024 daan based on zodiac sign to please shiv ji teej par kya daan kare
Hartalika Teej 2023 Upay - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Hartalika Teej 2024: इस साल हरतालिका तीज व्रत 6 सितंबर 2024 को रखा जाएगा है। यह पावन व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु और सुखी दामपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत के प्रताप से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और सुहागिनों को अखंड सौभाग्य, और कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।

विज्ञापन


कुंवारी लड़कियां यदि इस व्रत को करती हैं तो उन्हें शिव जी जैसा जीवनसाथ प्राप्त होता है। माना जाता है कि हरतालिका तीज पर राशि अनुसार दान दक्षिणा देने पर माता पार्वत और भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं हरतालिका तीज पर राशि अनुसार किन वस्तुओं का दान करना चाहिए...
विज्ञापन


हरतालिका तीज 2024 राशि के अनुसार दान करें ये चीजें

  • मेष राशि - मेष राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर लाल रंग की चूड़ियां दान करनी चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ता है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वृषभ राशि - अगर आपकी शादी-शुदा जिंदगी में लंबे समय से परेशानियां चल रही हैं, तो हरतालिका तीज पर चावल और दूध का दान करें।
  • मिथुन राशि - मिथुन राशि की महिलाएं इस दिन हरे रंग के वस्त्र का दान करे। ऐसा करने से सुहाग पर संकट नहीं आता और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
  • कर्क राशि - कहा जाता है कि हरतालिका तीज के दिन चांदी, सुहाग की सामग्री दान करने से मुसीबतें कम होती हैं और बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।
  • सिंह राशि - सिंह राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर फल और श्रृंगार की चीजें दान करने से भगवान शिव और माता पार्वती बेहद प्रसन्न होते हैं।
  • कन्या राशि - कन्या राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए खीरे का दान करना चाहिए। इससे जीवन की कठिनाइयां दूर हो जाती हैं।
  • तुला राशि - तुला राशि वाले हरतालिका तीज पर जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। अन्न दान महादान होता है जिससे ग्रहों के दुष्प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
  • वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातकों को हरतालिका तीज के दिन गरीब और असहाय लोगों को धन का दान जरूर करना चाहिए।
  • धनु राशि - धनु राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर बेसन, चने की दाल और पीले रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे सुखी वैवाहिक जीवन और संतान की प्राप्ति होती है।
  • मकर राशि - मकर राशि की स्त्रियों को इस दिन सुहागिनों को चूड़ियां, साड़ी दान करनी चाहिए। ऐसा करने से पति को दीर्धायु का वरदान प्राप्त होता है।
  • कुंभ राशि - जिन लड़कियों की शादी में बाधा आ रही है उन्हें हरतालिका तीज के दिन नारियल का दान करना चाहिए।
  • मीन राशि - मीन राशि की महिलाओं को इस दिन केला और सुहाग सामग्री का दान करना चाहिए।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed