Eid Mubarak 2020: प्रेम और सद्भाव का पर्व ईद-उल-फितर, 1400 साल पहली बार मनाई गई थी ईद
- देश में इस बार 25 मई को ईद मनाई जा रही है।
- ईद को ईद-उल-फितर और मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Happy Eid Mubarak 2020: ईद का पवित्र त्योहार 25 मई, सोमवर को पूरे देश में मनाई जाएगी। रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। ईद को ईद-उल-फितर और मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। रमजान के आखिरी दिन चांद के दिखाई देने के बाद ही अगले दिन ईद मनाई जाती है। जब तक ईद का चांद दिखाई न दे तब तक रमजान का महीना खत्म नहीं माना जाता। ईद का त्योहार हिजरी कैलेंडर के अनुसार शव्वाल महीने के पहले दिन का त्योहार है। इस बार चांद दिखने के बाद 25 मई को ईद मनाई जा रही है।
happy eid ul-fitr 2020 ईद क्यों मनाई जाती है
- इस्लामी मान्यता के अनुसार पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में जीत हासिस की थी जिसकी खुशी में ईद का पर्व मनाया जाता है। ईद-उल-फितर और बकरीद मुस्लिम समुदाय के दो प्रमुख त्योहार हैं जिसे दुनिया भर में फैले मुस्लिम धर्म के अनुयायी इस मनाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार आज से 1400 साल पहले हिजरी संवत 624 ईस्वी में पहली बार ईद-उल-फितर मनाया गया था। इस तरह से तब से आज तक ईद का त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है।
Happy Eid ul-Fitr 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए अपने प्रियजनों को दें ईद की शुभकामनाएं
happy eid ul-fitr 2020 प्रेम और सद्भाव का त्योहार है ईद-उल-फितर
- रमजान का पाक महीना खत्म होने के बाद सभी ईद का बेसब्री से इंतजार रहता है। ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों और मस्जिद में एक साथ एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा करते हैं। इसके बाद सभी एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद का त्योहार सभी को एकता और सद्भाव का संदेश देता है। इस्लाम में जकात यानी दान करने की विशेष परंपरा होती है। कुरान में जकात को अनिवार्य बताया गया है। इसमें अपने से गरीबों का दान दिया जाता है। इसमें लोग अपने द्वारा कमाई की गई धनराशि का एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को दान दिया जाता है।
- ईद की तारीख चांद के दिखने के बाद तय हो जाती है। इस बार 25 मई 2020 को ईद मनाई जा रही है। ईद की शुरुआत सुबह पहली प्रार्थना होने के साथ ही आरंभ हो जाती है। जिसे सलात अल-फज्र कहा जाता है। इसके बाद मीठी सेवंईया और खजूर खाकर नए कपड़े पहनकर परिवार के साथ ईदगाह में जाते हैं। फिर एक साथ ईद की नमाज अदा होती है। नमाज अदा होने के बाद एक दूसरों को ईद-मुबारक कहकर बधाईयां देकर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया जाता है। ईद का त्योहार प्रेम और आपसी भाईचारे का त्योहार है। ईद-उल-फितर पर खासतौर से सेवइयां जिसमें सूखे मेवों और फलों के साथ परोसा जाता है।