फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   happy ahoi ashtami 2021 wishes quotes images wallpapers greetings whatsapp status facebook messages sms

Happy Ahoi Ashtami 2021: आज अहोई अष्टमी पर इन शुभकामना संदेशों से दें अपने प्रियजनों को बधाई

Thu, 28 Oct 2021 02:41 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 02:41 PM IST
सार

Ahoi Ashtami 2021: अहोई अष्टमी के पावन पर्व पर माताएं बहुत ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ व्रत करती हैं। यह दिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है क्योंकि वे अपनी संतान के अच्छे स्वास्थ, लंबी उम्र और अच्छे भविष्य की कामना करती हैं। इन शुभकामना संदेशों के साथ आप अपने प्रियजनों की अहोई अष्टमी को और भी खास बना सकते हैं।

विज्ञापन
happy ahoi ashtami 2021 wishes quotes images wallpapers greetings whatsapp status facebook messages sms
अहोई अष्टमी 2021 शुभकामना संदेश - फोटो : Amarujala

विस्तार

Ahoi Ashtami 2021 आज अहोई अष्टमी पर इन शुभकामना संदेशों से दें अपने प्रियजनों को बधाईआज 28 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना के लिए व्रत करती हैं व जिनकी संतान हैं वे माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थय और उज्जवल भविष्य के लिए निर्जला उपवास करती हैं और रात्रि में तारों की छांव में अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। इस दिन अहोई माता का पूजन किया जाता है। इस दिन को लोग बहुत ही श्रद्धा भाव व हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इन शुभकामना संदेशों के जरिए आप भी अपनों को अहोई अष्टमी की बधाई दे सकते हैं। 

विज्ञापन

आप पर बनी रहे मां अहोई की कृपा अपार
आपकी संतान पर हो शोहरत, समृद्धि की हो बौछार,
आप सदा ऐसे ही मनाएं अहोई अष्टमी का त्योहार
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
..........
मां अहोई का किया है मैंने आज व्रत 
तारों की छांव में देती हूं अर्घ्य
मेरी संतान की हो दीर्घायु
बस यही करती हूं कामना हर पल
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकानाएं
..........

विज्ञापन
विज्ञापन

आज अहोई-अष्टमी, दिन है बहुत खास,
माताएं करती हैं संतान के लिए कठिन उपवास
अहोई माता सदा बनाएं रखें अपना आशीष
संतान को मिले लंबी आयु का वरदान
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकानाएं
.........
अहोई अष्टमी का ये पावन त्योहार,
दर्शाता है संतान और मां का पवित्र प्यार
आपके जीवन में आएं खुशियां अपार
अहोई माता की कृपा से हो आपके जीवन में समृद्धि की बौछार
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकानाएं
 

विज्ञापन

..............
आपकी संतान पर बना रहे मां अहोई का आशीष
आपके जीवन में आए खुशियों की बहार
अहोई का त्योहार करें आपके घर में सुखों की बरसात
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed