फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ganga Saptami 2021 puaj vidhi significance and katha

Ganga Saptami 2021: इस कारण गंगा जी को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाए थे भागीरथ, जानें पूरी कथा

Tue, 18 May 2021 06:52 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 18 May 2021 06:52 AM IST
विज्ञापन
Ganga Saptami 2021 puaj vidhi significance and katha
गंगा सप्तमी 2021 - फोटो : अमर उजाला

Ganga Saptami 2021 Date: गंगा सप्तमी पर्व 18 मई को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव शंकर की जटाओं में पहुंची थीं इसलिए इस दिन को गंगा जयंती और गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं गंगा सप्तमी की पूजा विधि, महत्व और इससे जुड़ी कथा क्या है।

विज्ञापन

इस पूजा विधि से करें मां गंगा की आराधना

  • सूर्योदय से पूर्व नहाने के पानी में कुछ बूँदें गंगाजल की डालकर स्नान करें। 
  • स्नान करते समय 'ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः'' का जाप करें।
  • इसके बाद उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में गंगा मैया का ध्यान करें।
  • पुष्प अर्पित कर दीपक प्रजवल्लित करके मां की आरती गाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां गंगा का धार्मिक महत्व
गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी तरह के पाप मिट जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगाजी में डुबकी लगाने से जीवन के सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन दान-पुण्य को भी विशेष महत्व दिया जाता है। पुराणों के अनुसार भगीरथी के अथक प्रयास से ही गंगा भगवान शिव की जटाओं से होती हुई पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। 

विज्ञापन

गंगा सप्तमी की कथा
पौराणिक काल में भागीरथ नाम के एक प्रतापी राजा थे। उन्होंने अपने पूर्वजों को मुक्ति देने के लिए गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए ठान ली थी। इसके लिए उन्होंने गंगाजी की कठोर तपस्या की। तपस्या से प्रसन्न होकर गंगाजी स्वर्ग से पृथ्वी पर आने के लिए तैयार हो गईं। उन्होंने भागीरथ से कहा कि अगर मेरी जलधार सीधे स्वर्ग से पृथ्वी पर गिरेगी तो पृथ्वी उसका वेग सहन नहीं कर पाएगी और चारों तरफ जलमय हो जाएगा। यह सुनकर भागीरथ सोच में पड़ गए और इसके लिए उन्होंने भगवान शिव की तपस्या शुरू कर दी। 

भागीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने दर्शन दिए और वर मांगने को कहा। भागीरथ ने अपनी समस्या भगवान शिव को बता दी। गंगा जैसे ही स्वर्ग से पृथ्वी पर गिरीं तो भगवान शिव ने पहले अपनी जटाओं में उनको कैद कर लिया और फिर जटा से एक धारा पोखर में छोड़ दी, वहां से गंगा की सात धारा प्रवाहित हुईं। इस प्रकार भागीरथ पृथ्वी पर गंगा को ले आए और अपने पूर्वजों को मुक्ति दिलाई। युगों-युगों तक बहने वाली गंगा लोगों के लिए जीवनदायिनी, मोक्षदायिनी बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed