फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ganesh Jayanti 2022 know the date and auspicious time pujan samagri and puja vidhi of Ganesh Jayanati

Ganesh Jayanti 2022: गणेश जयंती आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

Fri, 04 Feb 2022 10:23 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 10:23 AM IST
सार

Ganesh Jayanti 2022: आज यानि  4 फरवरी, शुक्रवार को गणेश जयंती मनाई जा रही है। श्रीगणेश देवताओं के अधिपति हैं और कोई भी कार्य आरंभ करने से पूर्व भगवान गणेश की आराधना की जाती है।  मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी का वंदन करने और व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं

विज्ञापन
Ganesh Jayanti 2022 know the date and auspicious time pujan samagri and puja vidhi of Ganesh Jayanati
Ganesh Jayanti 2022: आज यानि 4 फरवरी, शुक्रवार को गणेश जयंती मनाई जा रही है। - फोटो : istock

विस्तार

Ganesh Jayanti 2022: हिन्दू पंचांग के आधार पर माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जयंती मनाई जाती है। मान्यता है इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन को माघ चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी, वरद चतुर्थी और तिलकुंड चतुर्थी भी कहते हैं। आज यानि 4 फरवरी, शुक्रवार को गणेश जयंती मनाई जा रही है। श्रीगणेश देवताओं के अधिपति हैं और कोई भी कार्य आरंभ करने से पूर्व भगवान गणेश की आराधना की जाती है।  मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी का वंदन करने और व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं गणेश जयंती के शुभ मुहूर्त, सामग्री लिस्ट, पूजन विधि एवं व्रत कथा के बारे में। 

विज्ञापन

Ganesh Jayanti 2022 know the date and auspicious time pujan samagri and puja vidhi of Ganesh Jayanati
Ganesh Jayanti 2022: गणेश जी के पूजन की कुल अवधि  02 घंटा 11 मिनट की है।  - फोटो : istock

गणेश जयंती तिथि 
चतुर्थी तिथि आरंभ: 04 फरवरी, शुक्रवार, प्रातः 04:38 मिनट से 
चतुर्थी तिथि समाप्त: 05 फरवरी, शनिवार, प्रातः 03:47 मिनट पर
शुभ मुहूर्त 
पूजन का शुभ मुहूर्त आरंभ: 04 फरवरी, शुक्रवार, प्रातः 11: 30 मिनट से 
पूजन का शुभ मुहूर्त समाप्त:04 फरवरी, शुक्रवार, दोपहर 01: 41 मिनट तक 
पूजन की कुल अवधि:  02 घंटा 11 मिनट 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganesh Jayanti 2022 know the date and auspicious time pujan samagri and puja vidhi of Ganesh Jayanati
Ganesh Jayanti 2022: गणेश जी की पूजा के लिए दूर्वा, नारियल और गणेश प्रतिमा आवश्यक सामग्री है। - फोटो : SOCIAL MEDIA

पूजा सामग्री लिस्ट
यदि आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि भगवान गणेश की पूजा में क्या सामग्री उपयोग की जाती है तो इसके लिए आप नीचे दी गई पूजन सामग्री की लिस्ट से अपनी तैयारी कर सकते हैं। 

  • भगवान गणेश की प्रतिमा
  • लाल कपड़ा
  • दूर्वा
  • जनेऊ
  • कलश
  • नारियल
  • पंचामृत
  • पंचमेवा
  • गंगाजल
  • रोली
  • लाल रंग की मौली 
विज्ञापन

Ganesh Jayanti 2022 know the date and auspicious time pujan samagri and puja vidhi of Ganesh Jayanati
Ganesh Jayanti 2022: पूजा के दौरान ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करते रहें।  - फोटो : social media

गणेश चतुर्थी पूजा विधि

  • गणेश जयंती के दिन ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करने के बाद लाल या पीले वस्त्र धारण करें। 
  • इसके उपरांत पुष्प, अक्षत और जल लेकर गणेश जयंती व्रत एवं गणेश पूजा का संकल्प लें। 
  • संकल्प लेने के पश्चात एक चौकी पर गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें। 
  • फिर गणेश जी का अभिषेक करें।  
  • उनको लाल पुष्प, चंदन, अक्षत, रोली, धूप, दीप, गंध, जनेऊ आदि अर्पित करें।  
  • पूजा के दौरान ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करते रहें। 
  • भगवान गणेश को दूर्वा प्रिय है, इसलिए उनको काम से काम दूर्वा की 21 गांठें अर्पित करें। 
  • इसके उपरांत लड्डू का भोग लगाएं। 
  • भोग लगाने के बाद गणेश चालीसा का पाठ और गणेश मंत्र का जाप करें।  
  • फिर चतुर्थी व्रत कथा का पाठ या गणेश जी की जन्म कथा का श्रवण करें। 
  • पूजा के अंत में गणेश जी की विधिपूर्वक आरती कपूर या घी के दीपक से करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed