फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ganesh Chaturthi 2024 Offer These Things To Lord Ganesha In 10 Days Of Ganesh Utsav

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश उत्सव के दस दिनों में इन चीजों का लगाएं भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

Sat, 07 Sep 2024 06:41 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 07 Sep 2024 06:41 AM IST
सार

गणेश उत्सव के इन 10 दिनों में गणपति बप्पा को 10 अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि इन दिनों भगवान गणेश को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से सारे विघ्न दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं गणेश उत्सव के दौरान आप बप्पा को किन-किन चीजों का भोग लगा सकते हैं...

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Offer These Things To Lord Ganesha In 10 Days Of Ganesh Utsav
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Ganesh Chaturthi 2023 Bhog: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुख-समृद्धि के देवता भगवान श्री गणेश का अवतरण हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल इस तिथि को गणेश उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व दस दिनों तक मनाया जाता है। गणेश उत्सव का यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है और अनंत चतुर्दशी तिथि तक चलता है। इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है और 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्थी वाले दिन इसका समापन होगा। गणेश उत्सव के इन 10 दिनों में गणपति बप्पा को 10 अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि इन दिनों भगवान गणेश को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से सारे विघ्न दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं गणेश उत्सव के दौरान आप बप्पा को किन-किन चीजों का भोग लगा सकते हैं...

विज्ञापन


बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग 

  • पहले दिन- भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय है। आप गणेश उत्सव के पहले दिन गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगा सकते हैं इस तरह उत्सव की शुरुआत करने से बप्पा शीघ्र प्रसन्न होंगे।
  • विज्ञापन
  • दूसरे दिन- मोतीचूर के लड्डू भी गणेश जी को प्रिय हैं। ऐसे में गणेश उत्सव के दूसरे दिन आप मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तीसरे दिन- गणेश जी को बेसन के लड्डू भी बहुत पसंद हैं। इसलिए गणेश उत्सव के तीसरे दिन बेसन के लड्डू का भोग जरूर लगाएं।  
  • चौथे दिन- विघ्नहर्ता गणेश जी को केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है। चौथे दिन आप प्रसाद में केले का फल शामिल करें।
  • पांचवे दिन- माना जाता है कि गणेश जी को मखाने की खीर बहुत पसंद है। इसलिए आप पांचवे दिन प्रसाद के रूप में मखाने की खीर भी चढ़ा सकते हैं
  • छठे दिन- सनातन धर्म में नारियल का इस्तेमाल पूजन कार्य, यज्ञ, हवन आदि कार्यों के लिए किया जाता है। प्रसाद के रूप में आप नारियल को भी बांट सकते हैं। छठे दिन बप्पा को नारियल का भोग लगा सकते हैं।
  • सातवें दिन- गुड़ का प्रसाद पूजा-पाठ के लिए एक पारंपरिक भोग माना जाता है, जो भगवान गणेश को बेहद पसंद है। इसलिए सातवें दिन बप्पा को घी और गुड़ के प्रसाद का भोग जरूर लगाएं।
  • आठवें दिन- आठवें दिन आपको मोतीचूर और बेसन के अलावा मावे के लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए।
  • नौवें दिन- दूध से बना कलाकंद और खोपरा पाक जैसी स्वादिष्ट मिठाइयों को भी आप भोग के रूप में बप्पा को अर्पण कर सकते हैं। ऐसे में नौवें दिन आप दूध और घी से बनी मिठाइयां भी भगवान गणेश को अर्पित कर सकते हैं।
  • दसवें दिन- हिन्दू धर्म में 56 भोग का बड़ा महत्व है। ऐसे में गणेश उत्सव के दसवें यानी आखिरी दिन गजानन को 56 भोग लगाएं।



 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed