Ganesh Chaturthi 2022: गणेशोत्सव में श्रीगणेश के पूजन में करें इन पत्तियों का प्रयोग, घर में आएगी अकूत संपत्ति
इस साल 31 अगस्त को गणपति स्थापना के 10 दिन बाद यानी 09 सितंबर को विसर्जन होगा। कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। गणेशोत्सव के दौरान श्रीगणेश पूजा के लिए कुछ विशेष पत्तियों का प्रयोग किया जाता है।
विस्तार
श्री गणेश को करें ये पत्तियां अर्पित
गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए इन विशेष पत्तियों को अर्पित करना चाहिए। शमी, भृंगराज पत्र, बेल पत्र, दूर्वा, बेर पत्र, धतूरा पत्र, तुलसी पत्र, सेम पत्र, अपामार्ग पत्र, कण्टकारी पत्र, सिंदूर पत्र, तेजपत्ता, अगस्त्य पत्र, कनेर पत्र, केले का पत्र, आक पत्र, अर्जुन वृक्ष के पत्र, देवदार पत्र, मरुआ पत्र, कचनार पत्र, केतकी पत्र।
गणेश जी को इन पत्तियों को अर्पण करने के लाभ
गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष पत्तियों को अर्पित करना चाहिए। इन पत्तियों का उपयोग सर्वसिद्धिदायक होता है। शास्त्रों में इन पत्तियों का विशेष महत्व बताया गया है। गणेश पूजन में 21 प्रकार की पत्तियां अर्पित करनी चाहिए। ये 21 प्रकार की पत्तियां ग्रहदोषों को शांत करती है। किसी भी कार्य में आ रही बाधा को दूर करती हैं। यदि अविवाहित कन्याएं श्री गणेश को इन विभिन्न पत्तियों को श्री गणेश को अर्पण करें तो उनको जल्द ही विवेकशील, बुद्धिमान, सुंदर और समृद्ध वर की प्राप्ति होती है। इन पत्तियों को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।