फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ganesh Chaturthi 2020 Know the full story of the birth of Ganesha why it is called Ganapati

गणेश चतुर्थी 2020: जानिए गणेश जी के जन्म की पूरी कथा, क्यों कहा जाता है गणपति

Fri, 14 Aug 2020 06:50 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 14 Aug 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2020  Know the full story of the birth of Ganesha why it is called Ganapati
गणेश चतुर्थी 2020 - फोटो : SELF

विघ्नहर्ता गणेश अपने भक्तों के सारे विघ्न दूर करते हैं। भादो मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का दिन गणेश जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस दिन लोग ढोल-नगाड़ो के साथ गणेश जी को अपने घर लाते हैं। दस दिनों तक घर में उनका पूजन किया जाता है और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। ग्यारहवें दिन धूमधाम के साथ गणेश जी का विसर्जन कर दिया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी 22 अगस्त को मनाई जाएगी। इस मौके पर जानते हैं गणेश जी के जन्म की पूरी कथा और क्यों कहा जाता है उन्हें गणपति...

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2020  Know the full story of the birth of Ganesha why it is called Ganapati
गणेश चतुर्थी 2020 - फोटो : amar ujala

एक बार माता पार्वती की आज्ञा का पालन करने में नंदी से कोई त्रुटि हो गई, तो माता पार्वती ने सोचा कि कोई ऐसा होना चाहिए, जो केवल उनकी आज्ञा का पालन करें। उन्होंने अपने उबटन से एक बालक की आकृति बनाई और उसमें प्राण डाल दिए। कहा जाता है कि एक दिन जब माता पार्वती स्नान कर रही थी तब उन्होंने आदेश दिया कि जब तक वे न कहें किसी को अंदर न आने दें। बालक बाहर पहरा देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2020  Know the full story of the birth of Ganesha why it is called Ganapati
गणेश चतुर्थी 2020 - फोटो : Social media

जब शिव जी के गण वहां आए तो बालक ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। तब स्वयं भगवान शिव वहां पहुंचे लेकिन बालक ने उन्हें भी भीतर जाने से रोक दिया। जिससे शिव जी को क्रोध आ गया और उन्होंने बालक का सिर धड़ से अलग कर दिया, जब माता पार्वती बाहर आई और यह सब देखा तो अत्यन्त क्रोधित हो गई। शिव जी से अपने पुत्र को जीवित करने के लिए कहा तब शिव जी ने एक हाथी का सिर बालक के धड़ से जोड़ दिया।

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2020  Know the full story of the birth of Ganesha why it is called Ganapati
गणेश चतुर्थी 2020 - फोटो : Social media

सभी देवताओं ने गणेश जी को विभिन्न वरदान दिए। गणेश जी को गणों का स्वामी होने के कारण गणपति कहा जाता है। और गज का सिर लगे होने के कारण गणेश जी को गजानन भी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed