फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Eid-ul-Fitra 2021 Date in India know details

Eid-ul-Fitra 2021 Date in India: भारत में 14 मई को मनाई जा सकती है ईद, जानें महत्वपूर्ण जानकारी

Thu, 13 May 2021 06:31 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 13 May 2021 06:31 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitra 2021 Date in India know details
ईद मुबारक 2021 - फोटो : अमर उजाला

भारत में ईद-उल-फितर का त्योहार 14 मई को मनाया जा सकता है। यहां 13 मई को चांद दिखाई देने की संभावना है। ईद चांद के दीदार होने के अगले दिन बड़ी धूम-धाम के साथ मनाई जाती है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहते हैं। इस दिन मुस्लिम घरों में मीठे पकवान बनाएं जाते हैं, जिसमें मीठी सेंवई प्रमुख है। इस खास पकवान को घर आए मेहमानों को खिलाया जाता है। साथ ही इसे रिश्तेदारों और दोस्तों में बांटी जाती है।

विज्ञापन

Eid-ul-Fitra 2021 Date in India know details
ईद 2021 - फोटो : अमर उजाला

ईद भाईचारे का त्योहार है। इसमें रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य करीबियों से मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी जाती है। जगह-जगह मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाती है। लेकिन इस समय देश में कोरोना का कहर है। ऐसे में सामाजिक दूरी का ध्यान रखना आवश्यक है। 

संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए दारुल उलूम ने एक अहम फतवा जारी किया है जिसके तहत मस्जिद या फिर अन्य जगहों पर ईमाम सहित तीन या पांच लोगों के साथ ईद-उल-फितर की नामज अदा करने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि मजबूरी में ईद की नमाज माफ है। विकल्प के तौर पर घरों में ही नमाज अदा की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Eid-ul-Fitra 2021 Date in India know details
ईद मुबारक 2021 - फोटो : अमर उजाला

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईद का त्योहार शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है, जो रमजान महीने के खत्म होने के साथ शुरू होता है। वहीं आमतौर पर चांद का दीदार सउदी अरब में भारत से एक दिन पहले ही हो जाता है। ऐसी स्थिति में वहां ईद भारत से एक दिन पहले मनाई जाती है। 

पवित्र कुरआन के मुताबिक, रमजान के पाक महीने में रोजे रखने के बाद अल्लाह एक दिन अपने बंदों को बख्शीश और ईनाम देते हैं। बख्शीश के दिन को ईद-उल-फितर के नाम से जाना जाता है। इस्लाम की तारीख के मुताबिक ईद उल फितर की शुरूआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई थी। दरअसल इस जंग में मुसलमानों की फतेह हुई थी जिसका नेतृत्व स्वयं पैगंबर मुहम्मद साहब ने किया था। युद्ध विजय के बाद लोगों ने ईद मनाकर अपनी खुशी जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed