फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   diwali 2021 date shubh muhurat auspicious time yoga grah diwali kab hai tithi

Diwali 2021: दिवाली पर शुभ योग, एक राशि में रहेंगे चार ग्रह, जानिए लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त और तिथि

Sat, 25 Sep 2021 10:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 25 Sep 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
diwali 2021 date shubh muhurat auspicious time yoga grah diwali kab hai tithi
दिवाली 2021 शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

Diwali 2021 date: सभी को दिवाली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार होता है। हिंदू धर्म में दिवाली को बहुत ही प्रमुख पर्व माना गया है। मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-आराधना होती है। दिवाली पर इनकी पूजा करने पर घर पर सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष को अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस बार दिवाली का त्योहार 04 नवंबर, गुरुवार को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार लक्ष्मी-गणेश पूजन पर चार ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है जिसमें एक राशि में चार ग्रह गोचर कर रहें होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस शुभ योग में दिवाली का त्योहार बहुत शुभ रहेगा। सभी पर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

विज्ञापन


04 नवंबर को चार ग्रहों की युति
इस बार चार नवंबर को दिवाली बहुत ही शुभ संयोग में मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार दिवाली पर चार प्रमुख ग्रहों की युति हो रही है जिसमें इस दिन तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


दिवाली पर अमावस्या तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार दिवाली पर अमावस्या तिथि 04 नवंबर की सुबह 06 बजकर 03 मिनट से आरंभ होकर 05 नवंबर की सुबह 02 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त शाम 06 बजक 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार ग्रहों की युति और लक्ष्मी पूजन का महत्व 
दिवाली पर चार ग्रहों की शुभ यति होने से भक्तों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। दरअसल तुला राशि में चार ग्रहों की युति से विशेष संयोग का निर्माण होगा। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं और वैदिक ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को धन,संपदा, सुख-समृद्धि, वैभव, ऐशोआराम और लग्जरी लाइफ प्रदान करने वाले ग्रह माना गया है। सूर्य सभी ग्रहों में राजा और ऊर्जा प्रदान करने वाले ग्रह, मंगल ग्रह पराक्रम, बुध ग्रह वाणी और बुद्धि प्रदान करने वाले ग्रह है। इसके अलावा चंद्रमा मन के कारक ग्रह है। इस तरह के चार ग्रहों का तुला राशि में होना बहुत ही शुभ संयोग है।

दिवाली 2021 शुभ मुहूर्त:
अमावस्या तिथि प्रारंभ: 04 नवंबर 2021 को सुबह 06 बजकर 03 मिनट से
अमावस्या तिथि का समापन: 05 नवंबर की सुबह 02 बजकर 44 मिनट पर समाप्त
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर की शाम 06 बचकर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed