फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Dhanteras 2024 see gold and money in dream meaning in hindi

Dhanteras 2024: धनतेरस पर सपने में दिख जाएं ये चीजें तो समझिए प्रसन्न हैं मां लक्ष्मी

Mon, 28 Oct 2024 01:38 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 28 Oct 2024 01:38 PM IST
सार

Dhanteras 2024: इस साल 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये पर्व भगवान धन्वंतरि की पूजा को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था।

विज्ञापन
Dhanteras 2024 see gold and money in dream meaning in hindi
धनतेरस 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dhanteras 2024: इस साल 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये पर्व भगवान धन्वंतरि की पूजा को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था। इस दौरान भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना करने से साधक को रोगों से मुक्ति प्राप्त होती हैं। साथ ही अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार धनतेरस शब्द का अर्थ है 'धन' और 'तेरस', यानी धन का तेरह गुना होना है। माना जाता है कि इस दिन सोना-चांदी, वाहन, घर, जमीन व अन्य वस्तुओं की खरीदारी करने से घर में बरकत बनी रहती हैं। यही नहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। वहीं इस दिन सपने में कुछ खास चीजों का दिखना बेहद ही लाभकारी माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन सपने में इन पांच चीजों का दिखना मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का संकेत हो सकता है। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन


Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन क्यों खरीदते हैं झाड़ू ? जानें इसका धार्मिक महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सपने में इन चीजों का दिखना होता है शुभ
  • धनतेरस के दिन सपने में यदि खजाना दिखाई दे, तो यह शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का अर्थ है कि जातक की पद व प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। साथ ही धन लाभ होने की संभावना है।
  • धनतेरस के दिन स्वयं को बैंक में पैसे जमा करते हुए देखना बेहद ही खास माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसे धन में वृद्धि का संकेत माना जाता है।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में उल्लू का दिखाई देना बहुत ही शुभ संकेत है। मान्यता है कि उल्लू धन की देवी मां लक्ष्मी का वाहन है। ऐसे में इस सपने का संकेत मां लक्ष्मी की कृपा से जोड़ा जाता है।
  • मत्स्य पुराण के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद ही शुभ होता है। यदि आप इस झाड़ू को सपने में भी देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि घर में वास होने जा रहा है।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन सपने में किसी को सोना उपहार में देते हुए देखना बहुत लाभकारी माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द आपको धन लाभ होने वाला है

Dhanteras 2024 : क्या इस धनतेरस आप भी खरीद रहे हैं लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति ? तो इन पांच बातों का रखें ध्यान



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed