फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Cheti Chand 2022 festival Cheti Chand wishes In Sindhi Jhulelal Jayanti 2022 Date Importance Puja Vidhi And Significance

Jhulelal Jayanti 2022: चेटी चंड सिंधी समुदाय का प्रमुख त्योहार, जानें झूलेलाल जयंती का महत्व और मान्यताएं

Sun, 03 Apr 2022 08:57 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 03 Apr 2022 08:57 AM IST
सार

झूलेलाल जयंती प्रति वर्ष चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। कहते हैं इसी दिन भगवान झूलेलाल का जन्म हुआ था। इस बार यह तिथि 03 अप्रैल 2022 को मनाई जा रही है।

विज्ञापन
Cheti Chand 2022 festival Cheti Chand wishes In Sindhi Jhulelal Jayanti 2022 Date Importance Puja Vidhi And Significance
झूलेलाल जयंती 2022: धार्मिक मान्यता के अनुसार,भगवान झूलेलाल जल के देवता वरुण हैं। इस मौके पर सिंधी समाज के लोग जीवन में सुख-समृद्धि,वैभव और संपन्नता की कामना के लिए वरुण देवता की पूजा करते हैं। - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

Jhulelal Jayanti 2022 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार चेटी चंड का त्योहार हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। चेटी चंड का पर्व सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है। सिंधी समाज के लोग चेटी चंड के मौके पर अपने आराध्य देवता भगवान झूलेलाल के के जन्मोत्सव के रूप में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार,भगवान झूलेलाल जल के देवता वरुण हैं। इस मौके पर सिंधी समाज के लोग जीवन में सुख-समृद्धि,वैभव और संपन्नता की कामना के लिए वरुण देवता की पूजा करते हैं।  आइए जानते हैं झूलेलाल जयंती का महत्व, मनाने की विधि, मुहूर्त और भगवान झूलेलाल की कथा।

विज्ञापन


चेटी चंड मुहूर्त
द्वितीया आरम्भ-  अप्रैल 2, 2022 को 12:00:31 से
 द्वितीया समाप्त- अप्रैल 3, 2022 को 12:40:38 पर 

झूलेलाल जयंती (Jhulelal Jayanti 2022 Date)
झूलेलाल जयंती प्रति वर्ष चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। कहते हैं इसी दिन भगवान झूलेलाल का जन्म हुआ था। इस बार यह तिथि 03 अप्रैल 2022 को मनाई जा रही है।
विज्ञापन


झूलेलाल जयंती का धार्मिक महत्व
झूलेलाल जयंती का पर्व सिंधी समाज के लोगों का प्रमुख त्योहार है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान झूलेलाल वरुण देवता के रूप हैं। कहते हैं सिंधी समाज के लोग जलमार्ग से यात्रा करते थे। ऐसे में वे अपनी यात्रा को सकुशल बनाने के लिए जल देवता झूलेलाल से प्रार्थना करते थे और यात्रा सफल होने पर भगवान झूलेलाल का आभार व्यक्त किया जाता था। सिंधी समाज के लोग इसे नववर्ष के रूप में भी मनाते हैं। चेटी चंड के मौके पर सिंधी समाज में शिशुओं का मंदिरों में मुंडन भी कराया जाता है। पूजन के दौरान सभी सिंधी समाज के लोग ‘’चेटी चंड जूं लख-लख वाधायूं’’ का जय घोष करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलेलाल जयंती से जुड़ी मान्यता
चेटी चंड के अवसर पर सिंधी समुदाय के लोग भगवान झूले लाल की शोभा यात्रा निकाली जाती है। झूलेलाल जयंती से जुड़ी मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि सिंधु प्रांत में मिरखशाह नामक राजा था। जो लोगों पर अत्याचार करता था। इस क्रूर राजा के अत्याचारी शासन से मुक्ति के लिए लोगों ने 40 दिनों तक कठिन तप किया। लोगों की साधना से प्रसन्न होकर भगवान झूलेलाल स्वयं प्रकट हुए और उन्होंने सिंध के लोगों से वादा किया कि वे 40 दिन बाद एक बालक के रूप में जन्म लेंगे और मिरखशाह के अत्याचारों से प्रजा को मुक्ति दिलाएंगे। इसके बाद चैत्र माह की द्वितीया तिथि को एक बालक ने जन्म लिया जिसका नाम उडेरोलाल रखा गया। उस बालक ने मिरखशाह के अत्याचार से सभी की रक्षा की। तब से आज ही के दिन से सिंधी समाज के लोग झूलेलाल जयंती उत्सव मनाते हैं।

झूलेलाल जयंती पूजा विधि
प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें।
नदी, समुद्र या तालाब के पास एकत्रित हों।
इसके बाद विधि-विधान से भगवान झूलेलाल की आराधना करें।
पूजा सामाग्री को जल में प्रवाह करें।
अब भगवान झूलेलाल से अपने सुखी जीवन की कामना करें।
इसके बाद जलीय जीवों को चारा खिलाएं।
लोगों में मीठे चावल, उबले नमकीन चने और शरबत का प्रसाद बांटा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed