फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Chaitra Navratri 2025 Vastu Niyam During Fasting for Navratri Maa Durga Blessings

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि पर कलश स्थापना से लेकर मंत्रोच्चार तक, भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां

Tue, 01 Apr 2025 04:59 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Apr 2025 04:59 PM IST
सार

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक देवी का आराधना होती है। मां शक्ति की आराधना बहुत ही कठिन होती है, जिसमें नौ दिनों तक उपवास रखते हुए कई नियमों का पालन करना होता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Vastu Niyam During Fasting for Navratri Maa Durga Blessings
Chaitra Navratri 2025:नवरात्रि पर कलश स्थापना करने का विधान होता है। - फोटो : freepik

विस्तार

Chaitra Navratri 2025 Vastu Niyam: नवरात्रि का पावन पर इन दिनों चल रहा है, जिसमें देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा होती है। नवरात्रि पर देवी उपासना और साधना का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन नौ दिनों तक जो भी भक्त देवी की उपासना करता है उनके ऊपर उनका आशीर्वाद बना रहता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक देवी का आराधना होती है। मां शक्ति की आराधना बहुत ही कठिन होती है, जिसमें नौ दिनों तक उपवास रखते हुए कई नियमों का पालन करना होता है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में अगर नियमों का पालन सही तरीके न किया जाय तो नौ दिन के व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है। शास्त्रों में नवरात्रि के पहले दिन यानी कलश स्थापना से लेकर पारण तक नियम बनाए गए हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि पर नौ दिनों तक देवी उपासना और व्रत रखते हुए भूलकर भी कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। 

विज्ञापन


कलश स्थापना के नियम 
नवरात्रि पर कलश स्थापना करने का विधान होता है। कलश स्थापना में कई नियमों का पालन करना होता है क्योंकि इसका विशेष स्थान होता है। वास्तु के अनुसार  कलश को पूजा स्थल के उत्तर-पूर्वी कोने में स्थापित करना शुभ होता है। कलश को साफ और ऊंचे स्थान पर रखा जाना चाहिए और उसका मुख खुला नहीं होना चाहिए। कलश पर नारियल और आम के पत्ते रखना भी बहुत जरूरी होता है। 
विज्ञापन


मां दुर्गा की मूर्ति की दिशा 
नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के लिए उनकी प्रतिमा या मूर्ति का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार देवी दुर्गा की मूर्ति या चित्र को उत्तर-पूर्व दिशा में इस प्रकार रखना चाहिए कि पूजा करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो। ऐसा न होने पर पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: कब है अष्टमी और नवमी ? यहां जानें तिथि और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

पूजा स्थल की सही दिशा
 देवी की पूजा के लिए ईशान कोण को सबसे शुभ मानी जाती है। यह दिशा स्वच्छता, पवित्रता और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। इस दिशा में साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। अगर इस स्थान पर साफ-सफाई नहीं रहती है तो पूजा का फल नहीं प्राप्त होता है।  पूजा स्थल पर रोजाना सफाई करनी चाहिए और जुठे बर्तन, जूते या गंदगी नहीं होनी चाहिए।


Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में करें तुलसी से जुड़े ये खास उपाय, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण

आसन का महत्व
देवी दुर्गा की उपासना में आसन का प्रयोग बहुत ही ध्यान के साथ करना चाहिए। कभी फटे या पुराने आसन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पूजा के समय सही आसन का चयन भी महत्वपूर्ण है। पूजा के दौरान कुशा, ऊन या रेशमी कपड़े के आसन पर बैठना शुभ माना जाता है।

ध्यान और मंत्रोच्चार का स्थान
देवी दुर्गा की पूजा-साधना में मंत्रों का जाप बहुत ही ध्यानपूर्वक करना चाहिए। जब भी मंत्रोचार किया जाता है तो बीच में किसी से कोई भी बात नहीं करनी चाहिए। पूजा स्थल पर बैठकर मंत्र जप करने से मन शांत होता है और पूजा का फल तुरंत प्राप्त होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, ध्यान और मंत्रोच्चार के लिए भी ईशान कोण सबसे उत्तम होता है।

Shani Dev: इन 3 तारीखों पर जन्मे लोगों पर कृपा बरसाते हैं शनिदेव, देते हैं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed