फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Chaitra Navratri 2021 to start these two auspicious Yoga

Chaitra Navratri 2021: इन दो शुभ योग में होगा चैत्र नवरात्रि का आरंभ, मेष राशि में आएंगे सूर्य और चंद्र ग्रह

Wed, 07 Apr 2021 06:58 AM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 07 Apr 2021 06:58 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 to start these two auspicious Yoga
चैत्र नवरात्रि 2020 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस बार अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग में चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। 13 अप्रैल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि लग रही है। इसी दिन नवरात्र का घट स्थापना भी किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे और देर रात सूर्य भी मेष में आएंगे। ऐसे में यह भी अद्भुत संयोग है कि राशि चक्र की पहली राशि में चैत्र नवरात्र यानी संवत के पहले दिन ग्रहों के राजा और रानी स्थित होंगे। 

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2021 to start these two auspicious Yoga
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

नवरात्रि का आरंभ अश्विनी नक्षत्र में होगा जिसके स्वामी ग्रह केतु और देवता अश्विनी कुमार हैं जो आरोग्य के देवता माने जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि माता देश दुनिया में व्याप्त महामारी से परेशान लोगों को राहत दिलाएंगी। ग्रहों के शुभ प्रभाव से इस संदर्भ में कोई चमत्कारी रास्ता भी निकल सकता है। इस बीच गुरु भी मकर राशि से कुंभ में आ चुके होंगे। गुरु का यह परिवर्तन भी कठिन समय से कुछ राहत दिलाने वाला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2021 to start these two auspicious Yoga
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार अमृत सिद्धि योग विशेष शुभता प्रदान करने वाला और हर कार्य में लाभ देने वाला होगा। इस योग में जो कार्य किए जाते है, उनमें स्थायित्व वाले होते है। इसलिए इस योग में नवरात्र का आरंभ होने से इस बार नवरात्र विशेष शुभ फल प्रदान करने वाला होगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग का संबंध लक्ष्मी से होता है। ऐसा माना जाता है कि इस योग में कार्य का आरंभ करने से कार्य की सिद्धि होती है। 

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2021 to start these two auspicious Yoga
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ चैत्र प्रतिपदा से होता है। नव संवत्सर के राजा व मंत्री दोनों मंगल होंगे। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ मंगलवार होने के कारण ही मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर होगा। उन्होंने बताया कि यह देश के लिए लाभकारी नहीं होगा। इसके कारण देश में भय और युद्ध की स्थिति बन सकती है। वहीं, कंधे पर मां दुर्गा का प्रस्थान करना देश की सुख-समृद्धि का कारक बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed