फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Braj ki Holi 2024 Date Calendar Of Krishna Rang Mahotsav In Mathura vrindavan

Braj Ki Holi 2024: कान्हा की नगरी में शुरू हुआ 40 दिन का रंगोत्सव, देखिए ब्रज की होली की पूरी लिस्ट

Wed, 21 Feb 2024 09:45 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 21 Feb 2024 09:45 AM IST
सार

Braj Ki Holi List 2024:  वसंत का आगमन होते ही ब्रज में पूरे मंदिर को पीले फूलों से सजाया जाता है। ब्रज में 40 दिन तक चलने वाली होली का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में कान्हा की नगरी पहुंचते हैं और यहां होली का उत्सव मनाकर खुद को धन्य मानते हैं। 

विज्ञापन
Braj ki Holi 2024 Date Calendar Of Krishna Rang Mahotsav In Mathura vrindavan
ब्रज की होली - फोटो : iStock

विस्तार

Braj Ki Holi List 2024: देशभर में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है, लेकिन हर साल कान्हा की नगरी मथुरा में इसका अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। मथुरा में रंगों का यह उत्सव 40 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत वसंत पंचमी के दिन से हो जाती है। इस वर्ष वसंत पंचमी 14 फरवरी को थी। परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी के दिन बांके बिहारी मंदिर में सुबह की आरती की जाती है। फिर मंदिर के पुजारी भगवान बांके बिहारी को गुलाल का टीका लगाकर होली के इस पर्व का शुभारम्भ करते हैं। वहीं रंग पंचमी वाले दिन इस रंगोत्सव का समापन होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं बरसाना, मथुरा, वृंदावन, नंदगांव आदि स्थानों पर कब-कब और कौन-कौन सी होली खेली जाएंगी... 
विज्ञापन


Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि 
विज्ञापन


ब्रज की होली कैलेंडर 2024 
  • 17 मार्च 2024 दिन रविवार- बरसाना के श्रीजी मंदिर में लड्डू होली।
  • 18 मार्च 2024 दिन सोमवार- बरसाना की मुख्य लट्ठमार होली। 
  • 19 मार्च 2024 दिन मंगलवार- नंदगांव के नंद भवन में लट्ठमार होली। 
  • 20 मार्च 2024 दिन बुधवार- वृन्दावन में रंगभरी एकादशी
  • 21 मार्च 2024 दिन गुरुवार- गोकुल में छड़ीमार होली और बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली होगी।
  • 22 मार्च 2024 दिन शुक्रवार- गोकुल होली मनाई जाएगी और रमण रेती दर्शन किए जाएंगे। 
  • 24 मार्च 2024 दिन रविवार- होलिका दहन (होली अग्नि), द्वारकाधीश मंदिर डोला और मथुरा विश्राम घाट, बांके बिहारी वृन्दावन में होलिका दहन किया जाएगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 25 मार्च 2024 दिन सोमवार - पूरे ब्रज में होली का उत्सव मनाया जाएगा और रंग-बिरंगे रंग और पानी की होली खेली जाएगी।
  • 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार - दाऊजी का हुरंगा।
  • 30 मार्च 2024 - रंग पंचमी पर रंगनाथ जी मंदिर में होली। 
Holi 2024: चंद्र ग्रहण के साए में होली, जानिए त्योहार पर क्या होगा इसका प्रभाव

इस तरह मनाते हैं रंगोत्सव
मथुरा, वृन्दावन और बरसाना की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां राधा-कृष्ण गोपियों के साथ खेलते थे। ब्रज धाम में सिर्फ रंगों से ही नहीं बल्कि कई अन्य तरीकों से भी होली खेली जाती है। वसंत का आगमन होते ही ब्रज में पूरे मंदिर को पीले फूलों से सजाया जाता है। ब्रज में 40 दिन तक चलने वाली होली का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में कान्हा की नगरी पहुंचते हैं और यहां होली का उत्सव मनाकर खुद को धन्य मानते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed