फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   akshaya tritiya date time akshaya tratiya on 26 april 2020 in india

26 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व, सुख-समृद्धि पाने के लिए करें उपाय

Sun, 26 Apr 2020 02:49 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 26 Apr 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
akshaya tritiya date time akshaya tratiya on 26 april 2020 in india
Akshaya Tritiya 2020

चार अबूझ मुहूर्तों में से एक अक्षय तृतीया का पर्व आज है। शुभ कार्यों के लिए अक्षय तृतीया काफी महत्वपूर्ण मानी गई है। अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहते हैं। अक्षय तृतीया पर किया दान और शुभफल की प्राप्ति का कभी भी क्षय नहीं होता। अक्षय तृतीया पर सभी तरह के शुभ कार्य बिना पंचांग देखे सपंन्न किया जा सकता है। सभी तिथियों में यह सर्वश्रेष्ठ तिथि मानी गई है।

विज्ञापन


अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर माँ विंध्यवासिनी का श्रृंगार करवाने के लिए अभी क्लिक करें। 
https://bit.ly/2zg1vFF 

विज्ञापन

भगवान विष्णु के छठे अवतार एवं ब्राह्माण जाति के कुल गुरु परशुराम की  जयंती वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया के दिन मनाई जाती है। भगवान परशुराम आठ चिरंजीवियों में से एक हैं। इसके अलावा सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत इसी अक्षय तृतीया की शुभ तिथि से मानी जाती है। अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Akshaya Tritiya Puja 2020: क्यों है मां विंध्यवासिनी की पूजा हेतु अक्षय तृतीया का दिन सर्वोत्तम

दान की तिथि अक्षय तृतीया
शास्त्रों में कहा गया है कि अक्षय तृतीया पर दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस शुभ तिथि पर लोगों को अनाज, फल, दुध और मिठाई का दान करना चाहिए। 

अक्षय तृतीया पर देवी विंध्यवासिनी के श्रृंगार से जीवन की समस्याएं होंगी दूर, मिलेगा धन लाभ का आशीर्वाद : 26-अप्रैल-2020

अक्षय तृतीया पर क्या न करें
 अक्षय तृतीया शुभ तिथियों में प्रमुख तिथि मानी गई है। ऐसे में इस दिन दान और उपासना का महत्व काफी बढ़ जाता है। अक्षय तृतीया पर इन चीजों को करने से बचना चाहिए।

- वाद-विवाद से बचना चाहिए।
- घर में किसी भी प्रकार की गंदगी करने से बचना चाहिए।
- इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed