फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Akshaya Tritiya 2025 Upay Do These Remedies Things On Akshaya Tritiya For Financial Growth

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा और भर जाएगी तिजोरी

Wed, 23 Apr 2025 02:03 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Apr 2025 02:03 PM IST
सार

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर देवी लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है। अक्षय तृतीया पर खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है। 

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2025 Upay Do These Remedies Things On Akshaya Tritiya For Financial Growth
अक्षय तृतीया को अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। - फोटो : adobe stock

विस्तार

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। अक्षय तृतीया को अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय शब्द का अर्थ होता है ' जिसका कभी क्षय न हो' धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया पर पूजा-पाठ, दान-पुण्य और यज्ञ करने का विशेष महत्व होता है। यह तिथि एक अबूझ मुहूर्त होती है जिसमें बिना मुहूर्त के कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। अक्षय तृतीया पर विशेषतौर पर सोने के आभूषण खरीदने की मान्यता हैं। ऐसा माना जाता है कि जो इस दिन सोने के गहने या सिक्के आदि की खरीदारी करता है उसके जीवन में हमेशा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया पर कई तरह के धार्मिक उपाय किए जाते हैं। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए कौन से उपाय करें। 
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर इस चालीसा से पाएं मां लक्ष्मी की कृपा, होगी बरकत

विज्ञापन
धन और सुख समृद्धि के लिए 
अक्षय तृतीया पर देवी लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है। धन में वृद्दि के लिए और जीवन में सुख-संपन्नता के लिए अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करें। इस दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और भोग में खीर चढ़ाएं। इस उपाय से जीवन में सुख, धन और वैभव की कोई कमी नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया के दिन घर के इन जगहों पर जरूर जलाएं दीया, मां लक्ष्मी बरसाएंगी की कृपा

सौभाग्य में वृद्धि की कामना के लिए 
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन घर की सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर बंधनवार बांधना शुभ माना गया है। साथ ही स्वास्तिक का निशान घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी। 

सोने के आभूषण खरीदने का महत्व
अक्षय तृतीया पर ऐसी मान्यता है इस दिन जिन चीजों की खरीदारी की जाती है उसका कभी भी क्षय यानी नाश नहीं होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोने में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन स्वर्ण खरीदने से इसका क्षय कभी नहीं होता है और यह पीढ़ियों तक बढ़ता है। यदि आप इस दिन सोना खरीद रहें हैं तो इसे घर की उत्तर दिशा में रखें।

Akshaya Tritiya 2025 Upay: अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, धन की देवी लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

अक्षय तृतीया पर दान का महत्व 
अक्षय तृतीया पर जितना महत्व सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का होता है उतना ही महत्व इस दिन दान करने भी होता है। इस दिन दान करने से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं। अक्षय तृतीया के दिन जल से भरे घड़े, कुल्हड़, ,पंखे, पादुका, चटाई, छाता, चावल, नमक, घी, ख़रबूज़ा, ककड़ी, मिश्री, सत्तू आदि गर्मी में लाभकारी वस्तुओं का दान महा पुण्यकारी माना गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed