फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Akshaya Tritiya 2019 importance and significance of akshaya tritiya festival

Akshaya Tritiya 2019 : इन 10 बातों से समझे क्यों है अक्षय तृतीया का महत्व

Sat, 04 May 2019 12:32 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 04 May 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2019 importance and significance of akshaya tritiya festival
akshaya tritiya 2019

हिंदू धर्म में प्रत्येक शुभ काम को करने के लिए शुभ मुहुर्त, तिथि और समय का विशेष ध्यान दिया जाता है। लेकिन साल में कुछ तिथियां ऐसी आती हैं जिसमें किसी भी शुभ कार्य को करने में मुहूर्त नहीं देखा जाता। वैशाख मास की अक्षय तृतीया इनमें से एक है। इस बार अक्षय तृतीया 7 मई को मनाई जाएगी। जानते हैं अक्षय तृतीया का महत्व।

विज्ञापन


अक्षय तृतीया की 10 बातें

1- अक्षय तृतीया को अबूझ मूहूर्त कहा जाता है अबूझ मूहूर्त इसलिए क्योंकि इस तिथि में किसी भी शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है।

2- अगर विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त की तिथि नहीं मिल पाती है तो अक्षय तृतीया पर विवाह कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। अक्षय तृतीया पर सभी तरह के शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


3- अक्षय तृतीया के दिन ही चार धाम में एक भगवान बद्रीनाथ के भी पट खुलते हैं।

4 अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर ही वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में साल में एक दिन बिहारी जी के चरणों के दर्शन होते हैं। अक्षय तृतीया पर भगवान बांके बिहारी के पूरे शरीर पर चंदन का लेप किया जाता है। इसके लिए दक्षिण भारत से चंदन मंगाया जाता है और उसे महीनों पहले घिसना शुरू कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5-अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम जयंती मनाई जाती है। भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं।

07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 

6- शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया को त्रेतायुग का आरम्भ माना गया है। इस दिन पर किया गया जप,तप, ज्ञान और दान अक्षय फलदायक होता है।

7- अक्षय तृतीया पर नर-नारायण ने अवतार लिया था इसलिए इस दिन का विशेष महत्व होता है।

8- हयग्रीव की अवतार भी अक्षय तृतीया के दिन हुआ था इसलिए इसका विशेश महत्व माना गया है।

9- इस दिन गंगा स्नान और दान का महत्व होता है। दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

10- अक्षय तृतीया पर किया गया कोई भी कार्य का क्षय नहीं होता। अक्षय का अर्थ है कभी ना क्षय होना। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed