फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three vehicles collided on DME a Honda City went in opposite direction and overturned

फिल्मी अंदाज में पलटी कार: DME पर तीन गाड़ियां भिड़ीं, एक होंडा सिटी विपरीत दिशा में जाकर पलटी, कोई हताहत नहीं

Tue, 31 Mar 2026 10:13 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 31 Mar 2026 10:13 PM IST
सार

मंगलवार दोपहर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों की टक्कर हुई। होंडा सिटी हवा में उछलकर पलटी। मामूली घायल हुए, कोई हताहत नहीं। यातायात 45 मिनट बाधित रहा।

विज्ञापन
Three vehicles collided on DME a Honda City went in opposite direction and overturned
घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर फिल्मी स्टाइल में तीन कारें भिड़ गईं। हवा में उछलकर होंडा सिटी विपरीत दिशा में जाकर पलट गई, गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 3 बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लाल कुआं के पास आईएमएस कॉलेज के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-नोएडा की ओर से आ रही तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिसमें एक कार हवा में उछलकर दूसरी साइड में जा पलटी। हादसा इतना गंभीर था कि डिवाइडर की रेलिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही की सभी लोग सुरक्षित बच गए। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होंडा सिटी कार व आई-10 तथा एक स्विफ्ट डिजायर तेज रफ्तार में लगभग एक साथ चल रही थीं, इसी दौरान एक वाहन द्वारा बीच से ओवरटेक करने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया और होंडा सिटी कार पहले डिजायर कार से साइड में टकराई, उसके बाद पीछे आई-10 कार में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर हवा में उछलकर पलट गई और दूसरी साइड में जा गिरी। हादसे में होंडा सिटी में सवार 16 वर्षीय समरित महला और चालक अफजल कार में फंस गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचने मिलने पर एनएचएआई का बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। समरित महला करनाल निवासी हैं और नोएडा सेक्टर 122 स्थित एक बैडमिंटन अकेडमी में प्रशिक्षण लेता है। वह अभ्यास के बाद अपने चालक के साथ घर लौट रहा था। दोनों मामूली रूप से घायल हुए हैं, उन्हें प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया। दूसरी ओर आई-10 कार चला रहे स्वर्ण जयंती पुरम निवासी वरुण उपाध्याय भी इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुए, मगर इनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर अचानक हुई, संभालने का मौका ही नहीं मिला। वहीं स्विफ्ट डिजायर कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, उसकी पहचान के लिए एनएचएआई और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। हादसे के कारण 45 मिनट तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे व एनएच-9 पर यातायात बाधित हो गया, बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed