फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Road accident: migrant laborers crushed by Innova car in Himachal's Dharampur

Himachal: कालका-शिमला हाईवे पर तेज रफ्तार इनोवा ने कुचले नौ कामगार, पांच की मौत, चार घायल

Tue, 07 Mar 2023 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Mar 2023 07:24 PM IST
सार

सुक्की जोहड़ी में मंगलवार सुबह 9:30 बजे एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी चालक ने पैदल जा रहे नौ प्रवासी कामगारों को कुचल दिया। इनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए।

विज्ञापन
Road accident: migrant laborers  crushed by Innova car in Himachal's Dharampur
इनोवा ने मजदूरों को कुचला। - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर धर्मपुर के नजदीक सुक्की जोहड़ी में मंगलवार सुबह 9:30 बजे एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी चालक ने पैदल जा रहे नौ प्रवासी कामगारों को कुचल दिया। इनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद दो को पीजीआई चंडीगढ़ और दो को एमएमयू अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इनोवा चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसे को लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों में दो उत्तर प्रदेश और तीन बिहार के रहने वाले थे

विज्ञापन


एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने बताया कि हादसे के मृतकों और घायलों के परिवार वालों को सूचना दे दी है। एएसपी ने बताया कि कामगार सुक्की जोहड़ी में एक भवन में पीओपी और रंग-रोगन का कार्य करने जा रहे थे। इसी बीच धर्मपुर की ओर से कसौली चौक की तरफ जा रही टैक्सी इनोवा (एचपी 02ए-1540) के चालक राजेश कुमार उर्फ अंकु पुत्र प्रेमचंद निवासी गांव खडोली डाकघर गड़खल तहसील कसौली जिला सोलन ने गाड़ी से नियंत्रण खोकर सड़क किनारे पैदल चल रहे कामगारों को कुचल दिया। मुख्यमंत्री सखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हादसे के मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की। सीएम ने जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार एवं हादसे के प्रभावितों को त्वरित राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मृतकों के नाम
1.गुड्डू यादव, चंपारण (बिहार)
2. राजा वर्मा, चंपारण(बिहार)
3. निप्पू निशाद, निवासी, वार्ड सात, चंपारण(बिहार)
4. मोती लाल यादव,इनर पट्टी, कुशीनगर(यूपी)
5. सन्नी देवल, निवासी बिंटोली कोईनी, कुशीनगर(यूपी)

घायलों के नाम
1. महेश राजभर, निवासी गाजिया तमकुहीराज, जिला कुशीनगर(यूपी)।
2. बाबू दीन, योगापट्टी विद्यालय के पास डूंगरी पश्चिमी चंपारण(बिहार) 
3. आदित्या, बैकुंठपुर कोठी, डाकघर दुदही, कुशीनगर(यूपी)
4. अर्जुन राजभर, निवासी अनाहरी बॉडी, डाकघर कुबेरस्थान,कुशीनगर(यूपी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed