{"_id":"670653adb87344f47a0cd012","slug":"road-accident-bus-overturned-on-the-roadside-in-kandaghat-solan-passengers-injured-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan Bus Accident: बस पलटते ही मची अफरा-तफरी, अपना सामान ढूंढती रहीं सवारियां; ओवरलोड थी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Bus Accident: बस पलटते ही मची अफरा-तफरी, अपना सामान ढूंढती रहीं सवारियां; ओवरलोड थी बस
Wed, 09 Oct 2024 07:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:56 PM IST
सार
शिमला से टनकपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस पलटने से करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
कंडाघाट में सड़क किनारे पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंडाघाट के समीप शिमला से टनकपुर जा रही बस के पलटने से 30 लोग घायल हो गए। हादसे के समय अफरा-तफरी मची रही। ज्यादातर घायल अपने सामान की तलाश करते दिखे। साथ ही जो सवारियां ठीक थीं, वे भी सामान इकट्ठा करते रहे। हालांकि हादसे में कहीं न कहीं सवाल भी खड़े हो गए हैं क्योंकि यह बस 49 सीटर है और इसमें 61 सवारियां भरी गई थीं।
विज्ञापन
बस में बैठे यात्री कृष्णा ने बताया कि बस में बहुत जोर की आवाज आई और सड़क में इधर-उधर जाने लगी। बस की स्पीड भी बहुत ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद ड्राइवर ने बस को सड़क से ऊपर की तरफ मोड़ दिया और बस जोर से सड़क पर रखे बोल्डर से टकराई और उसके बाद पलट गई। इससे चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
निजी वाहनों व एंबुलेंसों से लिया काम
हादसे के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं की भी पोल खुली। कंडाघाट अस्पताल में केवल एक एंबुलेंस है। उसमें भी चालक नहीं है। इसके चलते सोलन से 108 एंबुलेंस को बुलाना पड़ा। साथ ही बाहरा विवि की एंबुलेंस भी बुलाई गई। कुछ निजी वाहनों में भी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन