फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Modi jackets in market sirmour himachal pradesh

बाजार में बिक रही मोदी जैकेट, कांग्रेस चुनाव चिन्ह वाले थैले भी आ गए

Sat, 20 Apr 2019 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Apr 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Modi jackets in market sirmour himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

चुनावी मौसम में बाजार भी चुनावी रंगत से अछूते नहीं हैं। इन दिनों बाजार में मोदी जैकेट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो और कमल के फूल वाली जैकेट हाथों-हाथ बिक रही है। वहीं, कांग्रेस और भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले थैले भी दस-दस रुपये में बेचे जा रहे हैं।  

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। झंडे-बैनर और सोशल मीडिया में प्रचार के साथ ही राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्हों वाले उत्पाद बाजार में आ गए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा के चुनाव चिन्ह वाली टोपियां हों या फिर जैकेट। राजनीतिक दलों की टीशर्ट भी चर्चा में रही है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली और भाजपा के चुनाव चिन्ह वाली जैकेट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।  इस जैकेट को चार सौ रुपये में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ददाहू के कपड़ा व्यवसायी ने जैकेट के इस स्टॉक को दिल्ली से विशेष तौर पर मंगवाया है। चुनाव सिर पर होने के कारण कार्यकर्ता इस जैकेट को पहनकर अपनी शान भी दिखा रहे हैं। हालांकि, ददाहू बाजार में कांग्रेस व भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले थैले भी पांच से दस रुपये में बिक रहे हैं। लेकिन, जैकेट का अंदाज कुछ अलग ही है।

सर्वप्रथम इस जैकेट को दुकानदार से भाजपा मंडल रेणुका के उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने खरीदा। उसके बाद अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी जैकेट खरीदने की ओर आकर्षित हुए। मनोज अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से यह जैकेटें मंगवाई थीं। लगभग सारी जैकेटें बिक गई हैं। इसका और स्टॉक मंगवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed