फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla will provide coaching facility for neet and jee exam

यहां मिलेगी एनईईटी और जेईई की कोचिंग, इस दिन जारी होगा आवेदन शेड्यूल

Wed, 31 Jan 2018 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 31 Jan 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
hpu shimla will provide coaching facility for neet and jee exam

अगर आप एनईईटी और जेईई की कोचिंग लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा पूर्व (एससी, एसटी) कोचिंग सेंटर में यह सुविधा आपको मिल सकती है। इस बार दस से पंद्रह मार्च के बीच कोचिंग कक्षाएं शुरू की जाएंगी। 

विज्ञापन


बीस फरवरी को सेंटर की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, जिसमें प्रवेश को आवेदन की तिथि से लेकर पात्रता और कोचिंग कक्षाओं से संबंधित पूरा ब्योरा जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


संभावित शेड्यूल के मुताबिक दस मार्च कोचिंग बैच में प्रवेश को अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों सहित सामान्य वर्ग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि रहेगी। जबकि 15 से 20 मार्च तक 45 दिनों के कोचिंग की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

hpu shimla will provide coaching facility for neet and jee exam

विवि के परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. जोगिंद्र धीमान का कहना है कि इस बार भी आरक्षित वर्ग के लिए पांच लाख की अधिकतम वार्षिक आय की सीमा तय है।

इस आय सीमा के दायरे में आने वाले छात्रों को कोर्स मुफ्त में करवाया जाएगा, वहीं उनकी कोचिंग बैच की कक्षाओं में 75 फीसदी हाजिरी रहने की सूरत में उन्हें तीन हजार की स्कॉलरशिप भी दी जाती है। सामान्य वर्ग के कोचिंग बैच में प्रवेश लेने वाले छात्रों से सेंटर फीस चार्ज करेगा। 

कोचिंग संस्थान में अनुसूचित जाति जनजाति की क्रमश: 20 और 18 सीटें, जबकि एससी ओबीसी के लिए प्रवेश में 70:30 के अनुपात में सीटें आरक्षित रहेंगी। कुल मिलाकर इस कोर्स में आरक्षित वर्ग से 50 सीटें भरी जाएंगी। प्रो. धीमान ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के लिए संस्थान हर वर्ष इसी तरह से कोचिंग बैच बिठाता है। 

जेईई 8 अप्रैल, एनईईटी छह मई को 
ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम (जेईई-2018) की राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के लिए आठ अप्रैल तिथि तय की गई है, जबकि नेशनल इलिजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी-2018) छह मई को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed