{"_id":"622e1d3704100c51ff7db4ea","slug":"guard-of-honour-for-itbp-commando-rakesh-who-drowned-in-yamuna-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कमांडो राकेश अमर रहे के गूंजे नारे, आईटीबीपी जवानों ने दी सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कमांडो राकेश अमर रहे के गूंजे नारे, आईटीबीपी जवानों ने दी सलामी
Sun, 13 Mar 2022 10:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:06 PM IST
सार
आईटीबीपी के मृतक कमांडो को सभी साथियों ने फूल अर्पित किए और सलामी दी। पैतृक गांव बागा उत्तराखंड में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
सलामी देते आईटीबीपी के जवान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांवटा साहिब के यमुनाघाट में आईटीबीपी बीटीसी पंचकुला हरियाणा के जवानों के कमांडो प्रशिक्षण के दौरान मृतक उत्तराखंड के ट्रेनर कमांडो राकेश का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। पांवटा मेला मैदान में आईटीबीपी के मृतक कमांडो को सभी साथियों ने फूल अर्पित किए और सलामी दी। इसके उपरांत मृतक आईटीबीपी कमांडो राकेश प्रजापति का शव पैतृक गांव बागा उत्तराखंड भेज दिया गया है जहां पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
बता दें कि पांवटा साहिब यमुनाघाट पर शनिवार को आईटीबीपी बीटीसी पंचकुला हरियाणा जवानों को नदी क्रासिंग अभ्यास की ट्रेनिंग प्रदान की जा रही थी। उसी दौरान कमांडो राकेश प्रजापति(25) पुत्र सुरली प्रजापति निवासी ग्राम बागा तहसील खाटीमा जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड अचानक नदी में डूब गया था।
विज्ञापन
रविवार को पांवटा थाना टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद मेला मैदान पांवटा साहिब में आईटीबीपी बीटीसी पंचकुला हरियाणा से पहुंचे अधिकारी कमांडेंट विक्रम थपलियाल समेत आईटीबीपी वाहिनी के जवानों ने राकेश को पूरे सम्मान पुष्पांजलि व सलामी दी। आईटीबीपी के वाहन से मृतक कमांडो राकेश प्रजापति का शव पैतृक गांव बागा उत्तराखंड भेज दिया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह ने कहा कि शनिवार को आईटीबीपी कमांडो प्रशिक्षण में रिवर क्रासिंग के दौरान कमांडो राकेश की डूबने से मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आईटीबीपी अधिकारियों को सौंप दिया गया है। मृतक के उत्तराखंड पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान का अंतिम संस्कार होगा।