{"_id":"588642734f1c1b224ccf4007","slug":"gochi-utsav-celebrated-in-lahaul-and-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां के लोगों ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, गांव को परोसी धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां के लोगों ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा, गांव को परोसी धाम
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Tue, 24 Jan 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए केलांग के प्यूकर गांव में बिटिया के जन्मदिन पर गोची उत्सव मनाकर ‘बेटी है अनमोल’ के नारे को बुलंद किया गया। बेटी के जन्म पर आयोजित इस पारंपरिक उत्सव के सैकड़ों लोग गवाह बने। इससे पहले यहां बेटे के जन्म पर ही गोची उत्सव मनाने का रिवाज था। घाटी के प्यूकर गांव में बच्ची सोनम डोलमा के नाम पर पारंपरिक रीति-रिवाज से गोची उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
गांव के मुख्य देवता तंगजर की पूजा-अर्चना के साथ बेटी के बेहतर भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में गांव के युवा पारंपरिक वेशभूषा में सजकर नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचे। बर्फ की चादर में लिपटी घाटी की वादियां देवता के जयकारों से गूंज उठीं। बेटी के जन्म पर गोची उत्सव को लेकर परिवार समेत पूरे गांव वालों में गजब का उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
बच्ची के चाचा तोबदन ने बताया कि गोची उत्सव में पूरे गांव को परिवार की तरफ से धाम परोसी गई। कई पारंपरिक व्यंजन और पकवान तैयार किए गए। सुबह से ही बच्ची के घर में मेहमानों का आना शुरू हो गया। पहला अन्न का दाना देवता तंगजर के नाम अर्पित किया गया।
विज्ञापन
पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद ढोल नगाड़ों की थाप और पुराने गीतों से नन्हीं सोनम डोलमा को शुभकामनाएं दी गईं। बच्ची के पिता वंग्याल ने बताया इस मौके पर पूरे गांव ने सोनम डोलमा के बेहतर भविष्य के लिए दुआ मांगी।