फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four year old girl death in slum fire tahliwal una himachal pradesh

आग लगने से जिंदा जल गई चार साल की मासूम, 40 झुग्गियां जलकर राख

Mon, 29 Apr 2019 04:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 Apr 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Four year old girl death in slum fire tahliwal una himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हरोली के बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे प्रवासी कामगारों की 40 झुग्गियां आग लगने से राख हो गईं। अग्निकांड में चार साल की मासूम बच्ची की जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग से बचने को बच्ची बेड के नीचे छिप गई थी। आग लगने के बाद लोग उसे ढूंढते रहे, लेकिन देरी होने और आग विकराल होने से उसे बचा नहीं पाए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाथड़ी में एक उद्योग के निकट बनी झुग्गियों में प्रवासी मजदूरों के करीब 40 परिवार रहते हैं। घटना के समय अधिकतर मजदूर खेतों में गेहूं काटने गए थे। आग लगने से संध्या (4) पुत्री कुंदन निवासी बेगुसराय (बिहार) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग इतनी विकराल थी कि बच्ची को बचाने में विकास पुत्र नरेश और नानखी मेहता पुत्र कार्तिक मेहतो निवासी चंदार झोली, बिहार झुलस गए। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, डीएसपी धनराज सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र राणा, एसएचओ रमन चौधरी और उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।


नायब तहसीलदार महेंद्र राणा ने मृतक मासूम के परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है। झुग्गियों में आग से करीब 40 प्रवासी परिवार पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed