हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने आठ सितंबर को हुई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
हिमाचल में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में कुल 38 हजार 214 उम्मीदवार बैठे थे, जबकि 1022 अनुपस्थित रहे थे। इनमें से इंटरव्यू के लिए कुल 12705 उम्मीदवार क्वालिफाई कर पाए हैं।
इनमें 10 हजार 122 पुरुष, 2477 महिला उम्मीदवार और कांस्टेबल चालक के पद के लिए 106 उम्मीदवार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- स्नातक लें प्रतियोगिता में भाग, जीतने वाले को मिल रहे हैं 5 लाख रुपये
परिणाम को मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को भेज दिया है। सभी के परिणाम जिला एसपी कार्यालय में चस्पा कर दिए जाएंगे।
आईजी प्रशिक्षण हिमांशु मिश्र ने बताया कि जल्द ही इंटरव्यू की तिथि भी तय कर दी जाएगी। कोशिश यह है कि नवंबर से इन्हें प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग सेंटरों पर भेज दिया जाए।
ये भी पढ़ें- स्नातक लें प्रतियोगिता में भाग, जीतने वाले को मिल रहे हैं 5 लाख रुपये