इंतजार की घड़ी खत्म.. शहर के 12 कॉलेजों में 48 हजार स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को 132 छात्र नेताओं के भाग्य का फैसला कर दिया। इनमें से 12 प्रेसिडेंट, 11 वाइस प्रेसिडेंट, 12 सेक्रेटरी और 11 ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए चुने गए। चुनाव परिणाम आने के बाद सभी कॉलेजों के बाहर छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। कई जगह छात्र आमने-सामने भी आ गए तो कहीं स्टूडेंट्स ने नियम-कानूनों को ताक पर रखकर शहर में कार रैली निकाली। एसजीजीएस-26 के बाहर छात्रों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी उठानी पड़ी तो एसडी कॉलेज के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात करने पड़े। बीते 15 दिनों से शहर में छात्रसंघ चुनावों का मचा शोर, नतीजे जारी होने के बाद अब शांत हो गया है।
2 of 14
पूसू-सोई के गुरजिंदर जीते
- फोटो : अमर उजाला
1- पीजीजीसी-11 में पूसू-सोई के गुरजिंदर जीते, लड़कियों ने डाला गिद्दा
पीजीजीसी-11 में हुए छात्रसंघ चुनाव में पूसू-सोई गठबंधन का दबदबा रहा। पूसू-सोई के संयुक्त उम्मीदवार गुरजिंदर सिंह ने इनसो, एचएसए, जीजीएसयू, एमएसयूआई, हिमसू और एचपीएसयू के संयुक्त उम्मीदवार अरुणदीप ठाकुर को हरा दिया। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट के पद पर दिलबाग सिंह ने अभिषेक गिल को, सेक्रेटरी के पद पर निखिल महाजन ने राहुल को जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर दिलमोहित सिंह संधू ने गौरव नेगी को मात दी। जीतने के बाद पूसू-सोई समर्थकों ने कालेज के बाहर जमकर जश्न मनाया। छात्राओं ने कॉलेज के बाहर जीत की खुशी में गिद्दा डाला।
3 of 14
कनिका राय बनीं जीजीएससीडब्ल्यू-26 की प्रेसिडेंट
- फोटो : अमर उजाला
2- कनिका राय बनीं जीजीएससीडब्ल्यू-26 की प्रेसिडेंट
सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन में बीकॉम थर्ड ईयर की छात्रा कनिका राय प्रेसिडेंट चुनी गईं हैं जबकि वाइस प्रेसिडेंट के पद पर बीए थर्ड ईयर की छात्रा हरजाप वड़ैच, सेक्रेटरी के पद पर करुणा और ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर आकृति शर्मा ने जीत दर्ज की। रिजल्ट आने के बाद कॉलेज परिसर में छात्राओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जतिंदर कौर ने भी विजेता छात्राओं को बधाई दी और कॉलेज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
4 of 14
जश्न मनाते छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
3- एसडी कॉलेज में सभी चारों सीटों पर एसडीसीयू का कब्जा
सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में सनातन धर्म कॉलेज यूनियन (एसडीसीयू) का दबदबा रहा है। छात्रसंघ चुनाव में प्रेसिडेंट समेत सभी चारों पदों पर एसडीसीयू ने जीत दर्ज की। प्रेसिडेंट पद पर साहिल हरतला ने 1423 वोट पाकर जीत हासिल की जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सोई की उम्मीदवार जाह्नवी सैनी को 728 वोट मिले। वहीं वाइस प्रेसीडेंट पद पर यतिन मेहता, सेक्रेटरी पद पर हरप्रीत सिंह और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर हरलीन कौर ने कब्जा जमाया। एसडी कालेज में 6998 विद्यार्थियों में से 3400 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जीत के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों ने ढोल-नगाड़े के साथ रैली निकाली और जीत का जश्न मनाया।
5 of 14
अनमोल सिंह बने छात्रसंघ प्रेसिडेंट
- फोटो : अमर उजाला
4- एसजीजीएस-26 में अनमोल सिंह बने छात्रसंघ प्रेसिडेंट
सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में सीएसएफ-एबीवीपी-इनसो-सोई के साझा उम्मीदवार अनमोल सिंह कॉलेज छात्रसंघ के प्रेसिडेंट चुने गए हैं। अनमोल सिंह ने आईएसओ, सोपू, केसीएसयू, जीजीएसयू, एनएसयूआई, एचपीएसयू और एचएसए के उम्मीदवार विकास को 211 वोटों से हराया। अनमोल सिंह को 1550 वोट मिले, जबकि विकास ने कुल 1339 वोट हासिल किए। वाइस प्रेसिडेंट के पद पर मनप्रीत सिंह ने सुमित कुमार को 273 वोटों से, सेक्रेटरी के पद पर साहिल ने जयंत यादव को 175 वोटों से जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर नवदीप सिंह ने निकेश को 319 वोटों से हराया। नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट अनमोल सिंह ने कहा कि यह जीत कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स की जीत है।