फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu will conduct exam for admission in PG course from 21 may

HPU: पीजी कोर्स में दाखिले के लिए साढ़े 11 हजार युवा देंगे परीक्षा

Fri, 18 May 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 18 May 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
hpu will conduct exam for admission in PG course from 21 may

एचपीयू के अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय के तहत कैंपस आधारित कोर्स में प्रवेश के लिए 21 मई से प्रवेश परीक्षाएं होंगी। एचपीयू कैंपस और विवि से संबद्ध संस्थानों/कॉलेजों में कुल 28 पीजी कोर्स की सीटों के लिए 11,535 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


इस बार प्रवेश के लिए आवेदनकर्ताओं की संख्या में एक से डेढ़ हजार तक की कमी आई है। प्रदेश के युवाओं का पीजी कोर्स से रुझान कम हुआ है। करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं ने यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षा दी है।
विज्ञापन


पीजी कोर्स के लिए सिर्फ साढ़े 11 हजार ने ही आवेदन किया है। इन 28 कोर्स में एलएलबी कोर्स के लिए छात्रों का अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। विभिन्न पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा के लिए साइंस के अधिकतर एमएससी के लिए छात्रों में अधिक रुझान नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें केमिस्ट्री में चार सेंटर में 1076 परीक्षार्थी बैठेंगे, एमएससी मैथ में चार सेंटर में 1049, एमकॉम में 1097, जूलॉजी में 713, फिजिक्स में 987, जबकि एमसीए प्रोफेशनल,  कोर्स की सीटों के लिए सिर्फ 611 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अन्य कोर्स में आवेदनकर्ता परीक्षार्थियों का आंकड़ा 500 से आठ सौ के बीच सिमट गया है। 

पिछले सत्र में 38 हजार तक रहा था आंकड़ा

hpu will conduct exam for admission in PG course from 21 may

प्रदेश विवि में पिछले सत्र में बीएड, बीटेक, बीएससी नर्सिंग सहित विवि की ओर से संचालित किए जाने वाले प्रोफेशनल, साइंस, कॉमर्स और कला संकाय के पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदनकर्ताओं का आंकड़ा 38 हजार से अधिक रहा था।

इस बार प्रोफेशनल और बीएड जैसे इन कोर्स को छोड़कर साइंस, कला और कॉमर्स के पीजी कोर्स सहित एमसीए जैसे कोर्स की सीटों के लिए आवेदकों की संख्या में एक से डेढ़ हजार तक कम हो गई है। 

विवि के कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश शर्मा ने माना कि इस बार पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया के तहत  साइंस जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी जैसे कोर्स की तरफ अधिक रुझान है। पीजी के एमए कोर्स में उत्साह कम देखने को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed