{"_id":"5e479ab18ebc3ee59b3b26b7","slug":"apply-for-796-posts-upsc-civil-services-till-third-march-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस के 796 पदों के लिए तीन मार्च तक करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
आईएएस के 796 पदों के लिए तीन मार्च तक करें आवेदन
Sat, 15 Feb 2020 12:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
upsc
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (आईएएस) के स्थायी आधार पर 796 पदों को भरने के लिए ऑनालाइन आवेदन की अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों की प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन फार्म भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी की आयु 21 और 32 वर्ष की बीच होनी चाहिए। आयु में अन्य वर्गों के लिए छूट नियमों के अनुसार दी गई है। सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क और अन्य सभी वर्गों के साथ लड़कियों के लिए कोई भी फीस देय नहीं होगी। ऑनलाइन फीस डेबिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं। प्रदेश में शिमला में ही लिखित परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार अन्य परीक्षा केंद्र भी चुन सकते हैं। लिखित परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 31 मई को होगी। लिखित परीक्षा 1750 अंकों की होगी और 275 अंक का व्यक्तित्व परीक्षण होगा। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थी का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन