फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rishi Dhawan became the second player from Himachal to take 300 wickets

300 विकेट लेने वाले हिमाचल के दूसरे खिलाड़ी बने ऋषि धवन

Mon, 10 Feb 2020 01:54 PM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Feb 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Rishi Dhawan became the second player from Himachal to take 300 wickets

आलराउंडर ऋषि धवन रणजी ट्रॉफी (प्रथम श्रेणी) में हिमाचल से 300 से अधिक विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। ऋषि धवन ने रणजी ट्रॉफी के 80 मैच खेलने के बाद यह मुकाम हासिल किया है। हिमाचल से रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड विक्रमजीत मलिक के नाम है। वे वर्तमान में हिमाचल की रणजी ट्रॉफी टीम के बॉलिंग कोच हैं। विक्रमजीत मलिक ने रणजी ट्रॉफी के 81 मैच में 308 विकेट लिए हैं। मलिक के बाद मंडी के ऋषि धवन ने 300 का आंकड़ा पार किया है।

विज्ञापन


ऋषि धवन रणजी में नवंबर 2009 में डेव्यू किया था। लगभग दस साल के कॅरिअर में ऋषि 300 विकेट लेने का आंकड़ा पार करने में सफल हुए हैं। धवन हिमाचल का एकमात्र क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत के लिए तीन एक दिवसीय और एक टी-20 मुकाबला खेला है। आईपीएल के भी 26 मुकाबले खेले हैं। ऋषि का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन एक पारी में सात विकेट लेने का है। इस सीजन में अंतिम मुकाबला 12 से 16 फरवरी तक हिमाचल लखनऊ में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलेगा। 

विज्ञापन

गेंदबाजी में अब तक का प्रदर्शन

Rishi Dhawan became the second player from Himachal to take 300 wickets

ऋषि धवन के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। अगर ऋषि धवन इस मैच में सात विकेट लेंगे तो इसी सीजन में विक्रमजीत मलिक के 308 विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। ऐसा नहीं हो पाया तो रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अगले रणजी सीजन का इंतजार करना पड़ेगा। 

वन-डे - तीन मैच- एक विकेट
टी-20- एक मैच-एक विकेट
प्रथम श्रेणी-80 मैच- 302 विकेट
आईपीएल-26 मैच-18 विकेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed