{"_id":"25e9b8ec-6395-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"tourists-are-enjoying-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों ने कहा, शिमला आकर पैसा वसूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों ने कहा, शिमला आकर पैसा वसूल
शिमला/ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी को बर्फ से लकदक देख यहां घूमने पहुंचे अधिकतर सैलानियों ने कहा कि इस बार शिमला घूमने आने पर हमारा पैसा वसूल हो गया। मुश्किलें जरूर हुई पर इस एंजॉयमेंट को कभी भूल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
हालांकि कुछ सैलानियों के बच्चों की ठंड से तबीयत भी बिगड़ गई है। यही नहीं, सैलानियों को यह भी मलाल है कि शिमला में गाड़ी को धक्का मारने के भी पैसे मांगते हैं।
विज्ञापन
हिसार से आए रमेश कुमार और उनकी पत्नी सुधा ने बताया कि उन्होंने खूब एंजॉय किया। लेकिन शनिवार को वे कुफरी नहीं जा पाए। उन्होंने कहा कि शिमला आकर कुफरी न जाने पर ट्रिप अधूरा सा लगता है। चंडीगढ़ से आठ साल की बेटी आहाना के साथ आए संजीव और नेहा ने बताया कि बेटी की थोड़ी तबीयत खराब हो गई है। यहां चार दिन रुकने का प्लान था लेकिन अब रविवार शाम या सोमवार सुबह चंडीगढ़ लौटना होगा।
विज्ञापन
पंचकूला से आए राहुल, विकी, सैम और जसजीत ने बताया कि वे अपनी गाड़ी से शनिवार को जब कुफरी जा रहे थे तो कई बार उनकी गाड़ी फिसली। एक स्पॉट पर उनकी गाड़ी फंस भी गई। रास्ते में बर्फ साफ करने वालों से मदद मांगी तो उन्होंने बदले में रुपए मांगे, जो अच्छा नहीं लगा।