फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now common exam will be conducted for mba

अब एमबीए के लिए होगी कॉमन परीक्षा

Wed, 10 Apr 2013 03:26 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
now common exam will be conducted for mba

प्रदेश में पहली बार एमबीए की कॉमन प्रवेश परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय सहित निजी विवि की सीटें भरने के लिए परीक्षा करवाई जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विवि परिसर की सीटों से लेकर निजी विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी।

इससे पहले निजी विवि में प्रवेश के लिए परीक्षा नहीं होती थी। इससे कई आधी सीटें खाली जाती थीं। प्रशासन ने इसके लिए प्रोस्पेक्टस बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मई महीने के पहले हफ्ते तक प्रोस्पेक्टस मिल सकेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन टेस्ट की तैयारी शुरू करेगा। विश्वविद्यालय को इससे करीब बारह लाख की आय होगी। निजी विश्वविद्यालयों को भी खाली सीटें भरने का बेहतर मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बारह निजी विश्वविद्यालय चल रहे हैं। इसमें एमबीए की पांच सौ से ज्यादा सीटें हैं। विवि से मान्यता प्राप्त कई कॉलेज एमबीए के कोर्स चला रहे हैं। निजी विश्वविद्यालयों में प्रोफेशनल कोर्स की लगभग पचास फीसदी सीटें खाली रह जाती थी।

इस बार विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा से सभी निजी विश्वविद्यालय को सीटें भरने की उम्मीद है।

आर्थिक तंगी के दौर में विश्वविद्यालय को टेस्ट करवाने के लिए प्रति विश्वविद्यालय और मान्यता प्राप्त संचालकों से एक लाख रुपये की राशि मिलेगी।

इससे पहले सरकार इसे तकनीकी विश्वविद्यालय को देने की कसरत कर रही थी, लेकिन विवि प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए मामले को दोबारा अपने पक्ष में करवा लिया है।


सचिव शिक्षा के संजय मूर्थि ने (ईडीएनटीई)ए(1)9/2012 नंबर से आदेश जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडी सुरेश कुमार ने माना कि सरकार की ओर से निर्देश मिल गए हैं। इस टेस्ट की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed