फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mansoon in himachal

जल्दी आया मानसून, झमाझम होगी बरसात!

Mon, 10 Jun 2013 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
mansoon in himachal
हिमाचल में इस बार मानसून एक सप्ताह जल्द पहुंचने की उम्मीद है। प्रदेश में हो रही प्री मानसून बौछारों ने समय से पहले मानसून के हिमाचल पहुंचने की उम्मीद बंधा दी है।
विज्ञापन


अमूमन हर साल हिमाचल में 24 से 27 जून के बीच में मानसून दस्तक देता है। मौसम विभाग का तर्क है कि समय से पहले आने वाला मानसून अच्छी बारिश लेकर आता है।

हालांकि प्री मानसून बौछारों से भले ही लोगों को गर्मी की तपिश से कुछ राहत मिल जाएगी, लेकिन पानी की किल्लत से जूझ रहे शहरों को मानसून तक का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के कृषकों को भी बारिश का इंतजार है। राज्य में 75 फीसदी से ज्यादा कृषि योग्य क्षेत्र आसमानी पानी पर निर्भर है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्री मानसून का पहले शुरू होना, एक बेहतर संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मानसून का समय से पहले पहुंचने की उम्मीद बंध गई है। हालांकि, मानसून के प्रदेश में पहुंचने की औपचारिक तिथि की घोषणा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से की जानी है, लेकिन हिमाचल में लगातार हो रही बारिश और प्री मानसून बौछारों ने जल्द मानसून के पहुंचने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार मानसून एक सप्ताह पहले हिमाचल में दस्तक देगा।


बीते वर्ष देरी से पहुंचा मानसून भी ज्यादा बरसा
वर्ष 2012 में हिमाचल में मानसून नौ दिन देरी से हिमाचल पहुंचा था। इसके बावजूद बारिश औसत से 16 फीसदी ज्यादा रिकार्ड की गई थी। कई बार मानसून समय पर पहुंचने के बावजूद बारिश औसत से कम रहती है। 2009 में हिमाचल में मानसून 26 जून को पहुंच गया था, लेकिन बारिश औसत से 31 फीसदी कम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed