फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   electoral car stopped water

चुनावी गाड़ी ने रोका पानी, लोग रहे प्यासे

Thu, 25 Oct 2012 12:02 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Thu, 25 Oct 2012 12:02 PM IST
विज्ञापन
electoral car stopped water

चुनाव ड्यूटी में लगी गाड़ी की वजह से चौड़ा मैदान जोन का आधा क्षेत्र प्यासा ही रह गया है। सप्लाई में तीन घंटे देरी होने की वजह से सभी घरों को पानी सप्लाई नहीं किया जा सका। पानी की सप्लाई खोलने के लिए बनाए गए 'कीहोल' पर गाड़ी खड़ी होने की वजह से यह दिक्कत आई।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे 'कीमैन' चौड़ा मैदान जोन के लिए सप्लाई छोड़ने आया तो 'कीहोल' के ऊपर गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी पर ऑन इलेक्शन ड्यूटी का स्टीकर था। 'कीमैन' ने कुछ देर मौके पर गाड़ी के चालक का इंतजार किया लेकिन बात नहीं बनी। 'कीमैन' लौट गया। साढ़े पांच बजे वह दोबारा मौके पर आया लेकिन गाड़ी तब भी नहीं हटी थी। कुछ देर 'कीमैन' वहीं रुक गया, करीब छह बजे गाड़ी का चालक वहां आया।
विज्ञापन


गाड़ी हटने के बाद छह बजे चौड़ा मैदान जोन को सप्लाई दी गई। रिज टैंक से शाम के समय टुटीकंडी, पांजडी, टुटू, बालूगंज, समरहिल, चौड़ा मैदान, बैरियर सहित आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई दी जाती है। लेकिन तीन घंटे सप्लाई लेट होने के चलते सभी क्षेत्रों में सप्लाई नहीं दी जा सकी। नगर निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया है कि सप्लाई देर से खुलने के चलते कुछ क्षेत्रों में पानी नहीं दिया जा सका। उन्होंने माना कि 'कीहोल' पर गाड़ी खड़ी होने के चलते यह समस्या आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed