फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बैंक खात न दिया तो फरवरी से नहीं मिलेगी सब्सिडी

बैंक खात न दिया तो फरवरी से नहीं मिलेगी सब्सिडी

Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। आधार कार्ड बनवाकर संशोधित डीबीटीएल योजना से नहीं जुड़ने वाले रसोई गैस उपभोक्ताओं को 14 फरवरी के बाद सब्सिडी पर गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। जिला के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक गैस एजेंसियों में लिंकेज नहीं करवाई है। इन उपभोक्ताओं ने अगर अब भी अपना आधार कार्ड बनवाकर बैंक खाता नंबर गैस एजेंसी में नहीं दिया तो इन्हें बाजार भाव पर सिलेंडर खरीदना पड़ेगा। जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है, उन्हें सिर्फ गैस एजेंसी में बैंक खाता नंबर देना होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को भी सब्सिडी मिल जाएगी, लेकिन जो उपभोक्ता आधार कार्ड के लिए 14 फरवरी 2015 तक आवेदन नहीं करेगा, उसे बाजार भाव पर सिलेंडर लेना होगा। इंडियन आयल कारपोरेशन की प्रबंधक मानसी दुल्लों ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं से योजना से जुड़ने की अपील की है।
विज्ञापन


इनसेट...
मई तक सब्सिडी पाने का आखिरी मौका
14 फरवरी तक आधार कार्ड नहीं बनवाने वाले उपभोक्ताओं को सरकार ने मई महीने तक सब्सिडी वापस लेने का आखिरी मौका भी दिया है। शर्त रखी गई है कि अगर बाजार भाव पर गैस सिलेंडर खरीदने वाला उपभोक्ता मई महीने तक आधार कार्ड बनवा लेता है और गैस एजेंसी में लिंकेज करवा लेता है उसे भी सिलेंडर की सब्सिडी लौटा दी जाएगी। मई महीने में सब्सिडी की राशि लैप्स होने से जुलाई में इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


वेबसाइट पर देखें लिंक हुए या नहीं
आपके बैंक खाते का आधार कार्ड नंबर और गैस एजेंसी से लिंकेज हुई है या नहीं इसकी जानकारी लेने के लिए उपभोक्ताओं को बैंकों और गैस एजेंसियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। ‘माई एलपीजी डाट इन’ वेबसाइट पर गैस एजेंसी, कस्टमर आईडी और आधार नंबर लिख कर उपभोक्ता स्टेटस जान सकेंगे। इंडियन आयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वेबसाइट पर लिंक मिलेंगे। इन लिंक पर क्लिक कर उपभोक्ताओं से जानकारी मांगी जाएगी। जानकारी देने के बाद बैंक खाता आधार और गैस एजेंसी से कब लिंक हुआ है, इसकी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी
अप्रैल 2014 से मार्च 2015 तक 12 रसोई गैस सिलेंडरों पर ही केंद्र सरकार सब्सिडी बैंक खातों में लौटाएगी। 13वां गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को पूरी राशि चुकानी होगी।


लिंक हैं जिला के 65 प्रतिशत उपभोक्ता
जिला शिमला में 2 लाख 10 हजार एलपीजी उपभोक्ता हैं। करीब पचास हजार एलपीजी उपभोक्ताओं की लिंकेज संबंधित वितरण गैस एजेंसी में अभी तक नहीं हुई है।

उपायुक्त दफ्तर के परिसर में बनेगा आधार
उपायुक्त दफ्तर के परिसर में एडीएम लॉ एंड आर्डर के आफिस के पास आधार कार्ड काउंटर खोला गया है। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक यहां आधार कार्ड बनेंगे। आधार कार्ड काउंटर पर ही फार्म निशुल्क मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed