{"_id":"132-56982","slug":"Shimla-56982-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे का स्टॉल लगाने को भिड़े, एक का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे का स्टॉल लगाने को भिड़े, एक का सिर फटा
Shimla
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। लक्कड़ बाजार में आइस स्केटिंग रिंक में पटाखों के स्टॉल लगाने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें लक्कड़ बाजार टैक्सी स्टैंड यूनियन के प्रधान अशोक चौहान और विक्की नाम का युवक लहूलुहान हो गया। दोनों पक्षों की ओर से लक्कड़ बाजार पुलिस में शिकायत दी गई है। अशोक के सिर पर पांच टांके लगे हैं। उधर, विक्की का भी दावा है कि उसके साथ हुई मारपीट में उसे सिर और बाजू में चोेटें आई हैं।
लक्कड़ बाजार पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह झगड़ा पटाखों के स्टॉल को लेकर हुआ। रिंक मैदान में खुदाई का काम चला हुआ है। इस वजह से स्टॉल लगाने के लिए जगह कम है। स्टॉल लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई फिर मारपीट हुई। डंडों से एक दूसरे पर वार किए गए। पुलिस का कहना है कि इसमें किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उधर, इस बारे में टैक्सी स्टैंड यूनियन के अध्यक्ष अशोक चौहान ने कहा कि विक्की नाम का शख्स पांच छह लोगों के साथ आया और उसके साथ उलझ पड़ा। उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। उधर, विक्की ने कहा कि स्टाल को लेकर अशोक चौहान और उसके साथी उसके साथ उलझ पड़े और मारपीट की। जिस वजह से उसके सिर और बाजू में चोटें आई हैं। डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।