{"_id":"132-56254","slug":"Shimla-56254-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों, उद्योगों को एनओसी ऑनलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों, उद्योगों को एनओसी ऑनलाइन
Shimla
Updated Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। प्रदेश के होटल और औद्योगिक इकाइयों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एनओसी के लिए बोर्ड ने ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है। सॉफ्ट कॉपी जमा करने की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी है। आवेदन के एक माह के भीतर ऑनलाइन ही एनओसी दी जाएगी। प्रदेश में यह व्यवस्था एक सितंबर से लागू हो गई है।
हरियाणा, उत्तराखंड सहित अन्य पड़ोसी राज्यों में पहले से ही एनओसी देने की व्यवस्था ऑनलाइन थी, लेकिन हिमाचल इससे वंचित था। इस कारण प्रदेश के हजारों होटल उद्योगों और हजारों औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों में चक्कर काटने पड़ते थे। किसी को छह माह तो किसी को एक साल बाद एनओसी मिलती थी। अब बोर्ड प्रबंधन ने एनओसी की पुरानी व्यवस्था को खत्म कर दिया है। होटल और औद्योगिक इकाई संचालकों को अब ऑनलाइन एनओसी दी जाएगी।
अगले चरण में अस्पताल होंगे शामिल
अगले चरण में प्रदेश के जितने भी अस्पताल और नगर निकाय हैं, उन्हें एनओसी लेने के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, इसके लिए अभी तीन से चार महीने लग सकते हैं। प्रदेश में लगभग पांच सौ से अधिक अस्पताल और नर्सिंग होम हैं। इन्हें एनओसी लेने की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
होटल उद्योग और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि अब एनओसी लेने के लिए पीसीबी को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उनके मामलों की जांच करके एक माह के भीतर एनओसी प्रदान कर दी जाएगी।
- विनीत कुमार, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हिमाचल प्रदेश