फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दोषी प्रशिक्षु एक साल के लिए निष्कासित

दोषी प्रशिक्षु एक साल के लिए निष्कासित

Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा से रैगिंग में दोषी पाए जाने पर फाइनल ईयर के प्रशिक्षु को कॉलेज प्रबंधन ने एक साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कॉलेज प्रबंधन ने यह फैसला सोमवार को पांच सदस्यीय एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के बाद लिया है। रिपोर्ट में कमेटी ने छात्र पर लगाए आरोप सही पाए हैं। इधर, रैगिंग का पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी छात्र ने मंडी सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है, जिस पर अदालत ने पुलिस से 5 सितंबर तक इस मामले अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन

सुंदरनगर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में मेकेनिकल अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु बरमाणा निवासी अतुल कुमार पर प्रथम वर्ष की एक प्रशिक्षु छात्रा ने रैगिंग करने, अपशब्द कहने व उसे परेशान करने का आरोप लगाया। छात्रा ने इस मामले की सुंदरनगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई। मामला संज्ञान में आने के बाद कॉलेज प्राचार्य ई.आरके शर्मा ने आरोपी प्रशिक्षु को एक सप्ताह के लिए कॉलेज से निष्कासित कर इस मामले की जांच को एंटी रैंगिग कमेटी के सदस्य सतीश ढींगरा के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर एक अगस्त तक जांच रिपोर्ट देने को कहा। जांच के दौरान कमेटी ने पीडि़त छात्रा व आरोपी प्रशिक्षु के बयान लिए। इस दौरान प्रशिक्षु ने कमेटी से उसे माफ कर एक मौका देने की मांग की। जिसका जिक्र कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में किया। सोमवार को रिपोर्ट मिलने के बाद प्राचार्य आरके शर्मा ने कमेटी की अनुशंसा व नियमों के तहत आरोपी अतुल कुमार को संस्थान से एक साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इधर, प्राचार्य आरके शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed