फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सरकार ने लोनिवि को जारी किए 10 करोड़

सरकार ने लोनिवि को जारी किए 10 करोड़

Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से प्रदेश भर की सड़कों का बुरा हाल हो गया है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर सड़कें बह गई हैं। कई स्थानों पर पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लोगों का संपर्क मार्ग कट गया है। इससे प्रदेश की जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे राहत दिलाने के लिए सरकार ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग को 10 करोड़ रुपये की रकम जारी कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात हुई भारी बारिश से काफी नुकसान होने का अनुमान है। प्रदेश सरकार ने संबंधित जिलों के डीसी से क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है, जिससे उस क्षेत्र में मदद और राहत के लिए सरकार की ओर से वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जा सके। प्रधान सचिव राजस्व तरुण श्रीधर ने बताया कि वीरवार सुबह 10 करोड़ की रकम लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी है, जिससे सड़कों को ठीक किया जा सके। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर प्रमुख मार्गों को बहाल किया जा सके। उन्होंने बताया कि जुलाई के महीने में तकरीबन 35 करोड़ की रकम उपायुक्तों को जारी की जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि आपदा से हुई क्षति पर डीसी से रिपोर्ट आते ही सरकार की ओर से उचित राशि मुहैया कराई जाएगी। वैसे सभी डीसी को आपदा पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed