{"_id":"132-55526","slug":"Shimla-55526-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जार्ज क्रॉस मेडल वापस लाने को केंद्र की मदद मांगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जार्ज क्रॉस मेडल वापस लाने को केंद्र की मदद मांगी
Shimla
Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। जार्ज क्रॉस मेडल को इंग्लैंड से वापस लाने के लिए हिमाचल सरकार ने केंद्र से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्देश पर मुख्य सचिव पी. मित्रा ने इस संबंध में केंद्र सरकार के विदेश सचिव सुजाता सिंह को पत्र लिखा है। इसमें स्वर्गीय नायक किरपा राम की युद्ध विधवा पत्नी ब्रह्मी देवी को जार्ज क्रॉस मेडल वापस पहुंचाने को कहा गया है।
बिलासपुर निवासी ब्रह्मी देवी की तरफ से उनके अधिवक्ताओं सुरेंद्र ठाकुर और वाईपी ठाकुर ने कहा कि जार्ज क्रास मेडल सेफ कस्टडी में है। यह कोर्ट्स ऑफ इंग्लैंड एंड वेल्स में है। चुराया गया मेडल वर्ष 2011 में लंदन में ट्रेस किया गया था, जब इसकी नीलामी हो रही थी। इसकी चोरी वर्ष 2000 में हुई थी। इसे 2002 में नोटिस किया गया। यह चोरी ब्रह्मी देवी के जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के भपराल में हुई। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ऑफ जस्टिस लंदन इन क्वींस बेंच ने पांच जून 2013 को ब्रह्मी देवी के पक्ष में आदेश पारित किए हैं, मगर उनके परिवार में अकेले होने के कारण इसे वापस लाने वाला कोई नहीं है।