{"_id":"132-55429","slug":"Shimla-55429-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा का मानसून सत्र आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा का मानसून सत्र आज से
Shimla
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से शुरू होने जा रहा है। यह 29 अगस्त तक चलेगा। देश इस पहली हाईटेक ई-विधानसभा का गवाह बनेगा। छठी विधानसभा के 12वें सत्र में पूछे जाने को विधानसभा अध्यक्ष के पास तकरीबन 600 सवाल पहुंचे हैं।
ई-विधान सॉफ्टवेयर से इस मानसून सत्र में विधायक अपने क्षेत्रों की वीडियो रिकार्डिगिं सदन के समक्ष रख पाएंगे। विधानसभा की कार्यवाही को भी ऑनलाइन किया जाएगा। हिमाचल पहला राज्य है, जहां यह प्रयोग होने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने कहा है कि यह सत्र 6 अगस्त से लेकर 29 अगस्त के बीच चलेगा। सत्र के दौरान कुल 16 बैठकें होंगी। इनमें से दो दिन प्राइवेट मेंबर्स बिजनेस के तौर पर होंगे। सदन महत्वपूर्ण विधायीकार्यवाहियों पर केंद्रित रहेगा। मंगलवार को मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने ई-विधान सॉफ्टवेयर का जायजा लिया। मंगलवार को ही सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी ई-विधान के बारे में जानकारी हासिल की।
सर्वदलीय बैठक में सहयोग की अपील
बृज बिहारी लाल बुटेल ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई। इस बैठक में कांग्रेस की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और भाजपा की ओर से मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज मुख्य रूप से मौजूद हुए। बुटेल ने कांग्रेस और भाजपा के विधायकों से सदन के भीतर सहयोग की अपील की।