फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   उद्योगों को एक और राहत देने की तैयारी

उद्योगों को एक और राहत देने की तैयारी

Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों को एक और राहत देने की तैयारी है। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के भवनों की फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर) बढ़ाने जा रही है। नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम 2014 के ड्राफ्ट में इसका प्रावधान किया गया है। इसको लेकर सरकार की ओर से 30 दिन के भीतर आपत्ति एवं सुझाव मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से उद्योगपतियों की मांग थी कि औद्योगिक क्षेत्रों की एफएआर बढ़ा दी जाए, जिससे उनके भवन निर्माण में राहत मिल सके। पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में पहले से ही एफएआर की काफी छूट मिली हुई थी। सरकार ने बजट में भी इसकी घोषणा की थी, जिसका अनुपालन अब करने की तैयारी है। नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम 2014 के ड्राफ्ट में ही इसका प्रावधान किया जा रहा है। इससे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। शहरी विकास मंत्री सुधी शर्मा ने बताया कि बजट घोषणा के अनुरूप ही सरकार की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। इससे प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-
नए अधिनियम से राहत
नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-2014 के आने से न केवल बिल्डरों बल्कि आम जनता को भी राहत मिलने की उम्मीद है। अब लोगों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग निदेशालय में ही चक्कर काटने की जरूरत पड़ेगी। पहले जनता को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग निदेशालय के साथ ही हिमुडा का भी चक्कर लगाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed