फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सूबे में आपदा से निपटने को 27 करोड़ जारी

सूबे में आपदा से निपटने को 27 करोड़ जारी

Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आपदा से निपटने के लिए 27 करोड़ की पहली किस्त शुक्रवार को सरकार ने जारी कर दी। सूबे के सभी उपायुक्ता को राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि समय रहते जरूर की दवाएं, खाद्य सामग्री सहित अन्य जरूरत की सामग्री तत्काल खरीदकर स्टोर कर लें, जिससे प्रदेश का कोई भी व्यक्ति परेशान न होने पाए।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। कई जिलों में भारी नुकसान की खबरें आ रही है। सिरमौर, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में काफी क्षति हुई है। इसको ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों को आपदा से निपटने के लिए 27 करोड़ रुपये रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। इस रकम से उन्हें आपदा प्रबंधन करने का निर्देश दिया गया है। प्रधान सचिव राजस्व तरुण श्रीधर ने बताया कि शनिवार को भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसको ध्यान में रखकर प्रदेश भर के सभी डीसी को सतर्क कर दिया गया है। साथ ही धन भी मुहैया करा दिया गया है, जिससे वे अपने स्तर पर ठीक तरीके से आपदा प्रबंधन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed